कोयला के खातिर जाहि प्राण, कोयला ले निकाले के खातिर सरकार के हवे प्लान...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक कविता सुना रहे है:
कोयला के खातिर जाहि प्राण, कोयला ले निकाले के खातिर सरकार के हवे प्लान-
रेलवे लाईन बिछावत हवे, किसान मन के लूट के भूईय्या कंपनी मन के मितान हवे-
कहा पाओं खेतिहर भूईय्या, झाड़ जंगल ल घलो करवावत हवे सफ़ाया-
नदी नरवा के पानी उखरेज खातिर, उमा नहीं है कौनो सुनैय्या-
कहां जाबो कहां रहिबो, करवावत हवे जन सुनवाई-
करवा के हमन किसान मन कार्यवाहीं, देखों भाई हमर सरकार ल कम्पनी की
करत है हवे भलाई...
Posted on: Apr 22, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYAARI SONG VICTIMS REGISTER
चौकीदार बड़ा होशियार, मीठी-मीठी बातें करता, सबका मन बहलाता...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी एक कविता सुना रहे है. जिसका शीर्षक “सबसे छोटा पद” है:
चौकीदार बड़ा होशियार, दिन के उजाले में करता रखवाली-
रात के अँधेरे में करे नारखा, चौकीदार बड़ा होशियार-
मीठी-मीठी बाते करता, सबका मन बहलाता-
साँझ ढले मनमानी करता, चौकीदार बड़ा होशियार-
लाख बहाना कर वह, लोगों के दिल घर कर जाता-
जब पोल खुल जाता तो वह अपने आप निकल जाता-
सबसे छोटा पद है उसका, पर सबसे उपर रहता है-
उसकी अनुमति के बिना, कोई अंदर नही घुस पाता है-
चौकीदार बड़ा होशियार...
Posted on: Apr 22, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER
अगर हाथियों की समस्या का समाधान नही करते है तो हम लोग चुनाव में मतदान नही करेंगे...
कप पारा, ग्राम-मायापुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से महिलाएं बता रही है कि गाँव में हाथियों का आतंक बढ़ गया है ग्रामीणों की फसलों एवं घरों को पूरी तरह से तोड़ कर रौंद देते है, आये दिन लोंगो को हाथी द्वारा कुचलकर मार देने की घटनाएँ हो रही है| पहले हम सब ख़ूब ढोल, मांदल बजाते थे ख़ुश रहते थे, लेकिन जब से फ़िल्मी गाने बजने लगे है तभी से हाथियों का झुण्ड के झुण्ड आना चालू हो गये गाँवों की ओर, यह सब पहले नही होता था| महिलाओं का कहना है अगर हाथियों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द नही करते है तो चुनाव में मतदान नही करेंगे. इन नम्बरों पर फोन लगाए: कलेक्टर@99826443377, C.E.O@9165689001.
Posted on: Apr 21, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : जंगल से हमे खाने को तेंदू, छार, महुआ, भेलवा इस तरह के फल मिलते हैं...
आश्रित ग्राम-सुरहित, ग्राम-परमेश्वरपुर, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल मरकाम सीजीनेट के गणेश आयाम को बता रहे है कि उनका ग्राम जंगल बीचो बीच बसा हुआ है और उनको जंगल से कई प्रकार के फल मिलते है जलाऊ लकड़ी मिलता है, घर बनाने के लिए लकड़ी मिलता है और सीजन-सीजन में तेंदू, छार, महुआ, भेलवा, इस तरह के फल फूल मिलते है| उनके यहाँ के जंगल में उत्पाती जानवर भी है जैसे 15-20 साल से हाथी परेशान कर रहे हैं, हाथी घरो को गिरा देते है, फसलो का नुकसान बहुत करते है, पहले बन्दर परेशान करते थे पर अब बन्दर नहीं हैं | गणेश आयाम@9753553881.
Posted on: Apr 20, 2018. Tags: RAMLAL MARKAM SURAJPUR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
शौचालय का गड्डा खोद कर छोड़ दिया, आगे बनाने का पैसा नहीं मिल रहा, दिक्कत होती है...
बाजार पारा, ग्राम-केरता, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फवारो गिरी और श्याम बाई बता रही है, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण का गड्डा खोद दिया है, पर पैसा नहीं मिल रहा है जिसके चलते आगे शौचालय निर्माण नहीं हो पा रहा है. सरपंच सचिव से कई बार इस संबंध में बोला है परन्तु वो भी कुछ नहीं कर रहे है, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, अधिकारियों को अधिक से अधिक फोन लगाकर दबाव बनाएं ताकि शौचालय बन सके. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: C.E.O@9165689001, सरपंच@9754698337, सचिव@7746840190. श्याम बाई@9669032873.
