जब भीषण गर्मी की तपन जलाई थी अंग...गीत -

डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार साल के समापन पर एक गीत सुना रहे हैं :
जब भीषण गर्मी कि तपन जलाई थी अंग – तब पावस आ गया भर बौछार उमंग
बौचार में भीगकर कपड़े होते तंग – गोरे सिमटे लाज में दिखता है हर अंग – खुद पर ही मर मिटी लाल हो गया रंग – लाजवंती सी सिमटी चाहत पीका संग – वे तो हैं परदेश में कैसे धरे धीर...

Posted on: Dec 25, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

खोजो तो पावोगे, मांगोगे तो मिलेगा, खटखटाओ तो खोल दी जाएगी क्योंकि ढूंढने से ही मिलता है...

सुनील कुमार आज बड़े दिन या क्रिसमस के उपलक्ष्य में यीशु मसीह की अभयवाणी सुना रहे हैं : जो मेरे पीछे हो लेगा वह अंधकार में नही चलेगा इसलिए पहले ईश्वर के राज और धर्म की खोज करो और ये सब वस्तुए तुम्हे मिला दी जाएगी, खोजो तो पावोगे, मांगोगे तो मिलेगा, खटखटाओ तो खोल दी जाएगी क्योंकि मांगने से दिया जाता है और ढूंढने से मिलता है परिश्रम करने वाले और बोझ से दबे लोगो मेरे पास आओ मै तुम्हे आराम दूंगा जो लोग मेरे पास आते हैं उन्हें मै विश्राम देता हूं. मैं पापियों के पास जाता हूँ उससे लोग भला बुरा कहते हैं पर उनको प्रायश्चित की और लेकर जाना मेरा कर्म है तुम भी धैर्य रखो और अंत तक साथ चलो, जीत तुम्हारी होगी। मैं नम्र और मन में दीन हूँ, मुझसे सीखो

Posted on: Dec 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

जीसस जिन्दा थे तो उनके लिए क्या किया, जीसस को अपनी सूली खुद अपने कंधो पर ढोनी पड़ी...

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार आज बड़े दिन या क्रिसमस या ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर सारे संसार को संबोधित करते हुए कहते है तुम राम, बुद्ध, महावीर, किसी को भज सकते हो, लेकिन जब महावीर जिन्दा थे तुमने पत्थर मारे, जब बुद्ध जिन्दा थे तब उनकी हत्या की कोशिश की, मीरा के गुण गाते हो जब मीरा जिन्दा थी तब जहर के प्याले भेजे, तुम बड़े ही अजीब लोग हो अभी जितने मंदिर जीसस के लिए समर्पित हैं उतने किसी के लिए नही होंगे, लेकिन जब जीसस जिन्दा थे तो उनके लिए क्या किया? जीसस को सूली खुद अपने कंधो पर ढोनी पड़ी जैसे कोई चोर या हत्यारे हो. ये कैसा समाज है जो अपने गुरु को मरने के बाद उसकी पूजा करता है?

Posted on: Dec 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : गेंदा फूल की खेती कम खर्चे में कर सकते है, उससे आर्थिक स्थिति सुधर सकती है...

बेहरेनी टोला वार्ड 04 ग्राम-ताराधाड़, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से बाबूलाल नेटी आज गेंदा फूल के बारे में जानकारी दे रहे है जिसको मैरी गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है. ये ऐसा पौधा है इसकी फूल के साथ पत्तियां भी काम आती है| उसके लिए वे एक प्रयोग बता रहे है कि जहाँ सब्जी की खेती की जाती है उसके चारो और गेंदा के फूल की रोपाई कर दे और उसमे उतना ही मेहनत करना है जितना की सब्जियों में निदाई गोड़ाई करते है ठीक उसी तरह का मेहनत इसमें भी करते है तो गेंदा का फूल का पौधा अच्छा बनेगा और एक से डेढ़ माह के अन्दर फूल लगने लगेंगे और इसके पत्ते के खुशबू से सब्जी में कीट नहीं लगेंगे और कम खर्चे में अच्छी पैदावार कर सकते है और इससे अच्छा रोजगार भी कर रहे सकते है: बाबूलाल नेटी@9340123986.

Posted on: Dec 25, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के हैण्डपम्प में लाल पानी आता है और उस पानी को पीकर काफी लोग बीमार पड़ रहे हैं...

ग्राम-तेल्लमा, पंचायत-भेजा, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बस्तीराम नागवंशी के साथ में गाँव की बहनें मोतिन बाई पटेल, कमला बाई पटेल, साजन पटेल और लक्ष्मी पटेल है वे लोग बता रही है उनके गाँव के हैण्डपम्प से लाल पानी आता है और उसको पीने से बीमारियाँ हो रही है और उससे गाँव के काफी लोग हाल में ग्रसित भी है उसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकयत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि इन नम्बरों में बात कर साफ पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें : सरपंच@9479289148, C.E.O@9424194901. बस्तीराम@7222968155.

Posted on: Dec 25, 2017. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »