किसान स्वर : गेंदा फूल की खेती कम खर्चे में कर सकते है, उससे आर्थिक स्थिति सुधर सकती है...
बेहरेनी टोला वार्ड 04 ग्राम-ताराधाड़, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से बाबूलाल नेटी आज गेंदा फूल के बारे में जानकारी दे रहे है जिसको मैरी गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है. ये ऐसा पौधा है इसकी फूल के साथ पत्तियां भी काम आती है| उसके लिए वे एक प्रयोग बता रहे है कि जहाँ सब्जी की खेती की जाती है उसके चारो और गेंदा के फूल की रोपाई कर दे और उसमे उतना ही मेहनत करना है जितना की सब्जियों में निदाई गोड़ाई करते है ठीक उसी तरह का मेहनत इसमें भी करते है तो गेंदा का फूल का पौधा अच्छा बनेगा और एक से डेढ़ माह के अन्दर फूल लगने लगेंगे और इसके पत्ते के खुशबू से सब्जी में कीट नहीं लगेंगे और कम खर्चे में अच्छी पैदावार कर सकते है और इससे अच्छा रोजगार भी कर रहे सकते है: बाबूलाल नेटी@9340123986.

