स्टेट बैंक 10 बजे खुलता है और कर्मचारी 11 बजे लंच करने चले जाते हैं फिर 3 बजे वापस आते हैं...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि ग्राम चंदोरा में स्टेट बैंक है जिसमे बहुत सारे गावं जुझावल, टूटीझरिया, बुडूपानी आदि बहुत दूर-दूर से लोग लेन-देन करने आते हैं जिसमे मनरेगा और अन्य मजदूरी का पैसा भी पड़ा होता है लेकिन बैंक 10 बजे खुलता है और कर्मचारी 11 बजे भोजन अवकाश के बहाने चले जाते है और तीन बजे वापस आते हैं जिससे लोगो को बहुत परेशानी हो रही है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की मदद करें SDM@09424166557, बैंक संचालक@09406129250, 9926956546. कैलाश पोया@9753553881.
Posted on: Jun 09, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय बचावा दादा रे बचावा दी हो...पारम्परिक गीत
ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर के साथ में उनके सहयोगी साथी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक पारम्परिक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय बचावा दादा रे बचावा दी हो-
अपन जनम भुइयां बचावा दादा रे-
गोडवाना भुइयां बचावा दादा रे-
घर ला छोड़ावे हमर गावं ला छोड़ावे-
जहाँ खेती हॉवे वहां पावरप्लांट लगाते-
न तो पईहा जगह खोजे न तो पईहा ठाउर
झोला भर-भर पईसा न तो पईहा दार न तो पईहा ठाउर-
हाय रे हाय बचावा दादा रे बचावा दी हो...
Posted on: Jun 07, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
बेहद चन्दा गन्दा है, लड़का सचमुच गन्दा...बाल कविता-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया कविता सुना रहे हैं :
बेहद चन्दा गन्दा है,लड़का सचमुच गन्दा-
हँसता है तो ऐसे जैसे आसमान का चंदा है-
रोता है तो ऐसे जैसे और नहीं कुछ धंधा है-
चुप करने की हर कोशिश पर देता फेर वो रमदा है-
वैसे तो आजकल सभी का वक्त चल रहा मंदा है-
इसके कारण नाना जी का चौपट सारा धंधा है...
Posted on: Jun 07, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
क क रे आवहे रे, तील चोह बुकारा काह करा आवहे रे...दमकच गीत
ग्राम-देवरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया सरगुजिहा भाषा में एक दमकच गीत सुना रहे है :
क क रे आवहे रे, तील चोह बुकारा काह करा आवहे रे-
तील चोह बुकारा कहा, कहा आवो रे संगी आवो रे बारा-
माहेर माहेल ऐ जारे चोला, आवले बाराती नी रे आवले बारात-
क क रे आवहे रे, तील चोह बुकारा काह करा आवहे रे...
Posted on: Jun 07, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, अधिकारी नहीं सुनते...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा में ग्राम पंचायत-बनझोरखा, पोस्ट-खोंडरी, ब्लाक गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले के साथ में श्यामा बाई और अन्य महिलाएं है जो बता रही हैं कि वार्ड 7,3,17 में ग्रामीणों को पानी लेने के एक किमी दूर जाना पड़ता है जिसके कारण घरों में अकेले बच्चो को छोड़ कर जाने में दिक्कत होती है और जानवरों को भी पानी के लिए दिक्कत होती है आज तक कोई भी इस समस्या के लिए नहीं सुन रहा है इनके मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है जो हैण्डपम्प है वो भी बहुत ही दूर है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया अधिकारी को फोन कर दबाव डालें P.H.E.विभाग@9993485805. ग्रामीण अमर सिंह मरावी@9575132140


