मन सम्पत्ति, तन सम्पत्ति और यह जीवन सम्पत्ति...देशभक्ति कविता -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है :
मन सम्पत्ति, तन सम्पत्ति-
और यह जीवन सम्पत्ति-
चाहता हू देस की धरती मुझे-
कुछ और भी दू-
माँ तुम्हारा, ऋण बहुत है-
मै इतना कर रहा फिर भी निवेदन-
थाल में लाऊ, सजाकर भाल जब-
कर दया सभी कर लेना प्रण-
गाना अर्पित, प्राण अर्पित-
रक्त का कण कण अर्पित...
Posted on: Jun 03, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
कोई नही पराए मेरे, घर सारा संसार है...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया कविता सुना रहे है :
कोई नही पराए मेरे घर सारा संसार है-
मै न बंधा हूँ, सालों जंग लगी जंजीर में-
मै न खड़ा हूँ, जात पात की ऊँची-ऊँची भीड़ में-
मेरा धर्म न कुछ, सयानी शब्दों का सिर्फ गुलाम है-
मै बस कहता हूँ कि, प्यार है तो घट घट में राम है-
मुझसे तुम न कहो, मंदिर मस्जिद-
कोई नही पराए मेरे घर सारा संसार है...
Posted on: Jun 02, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आंगनवाड़ी के पास का हैंडपंप खराब है, बच्चे गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम पोस्ट-जोगीसार, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह उनके साथ सुनीता कश्यप है जो बता रही है कि उनके गाँव में आंगनवाडी के पास खट्टापारा वार्ड 15 में एक हैण्डपम्प है उसका पाइप फटने के कारण पानी नहीं आ रहा है और ये लोग डोडी का पानी पीते है जिससे बच्चे बीमार हो रहे है और उल्टी दस्त भी हो रहा है | इसको सुधरवाने के लिए इन्होने कई बार बैठक में आवेदन भी दे चुकी है तो हाँ बनवा देंगे बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं P.H.E.@9993485805, S.D.M. @9425636137. ग्रामीण सुनीता@8435064169.
Posted on: Jun 02, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
बोगदा पहाड़ मुसियारी के घाट...पारम्परिक लोकगीत -
ग्राम-कटोथिया, पंचायत-ठेंगाडांड, ब्लॉक-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह एक पारम्परिक लोकगीत सुना रहे है :
बोगदा पहाड़ मुसियारी के घाट-
चल संगी तोहला घुमा के लाऊ ना-
पाके पाके चार तेंदू, तोला खवाके लाऊ ना-
फागुन ना रइसे लाइट बत्ती, बोगदा ज के अंधियार-
अब तो लग गई लाइट बत्ती, बोगदा कर बो पार-
की बोगदा पहाड़ मुसियारी के घाट-
चल संगी तोहला घुमा के लाऊ ना...
Posted on: Jun 01, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
झुमुक साय रेला रे रे रेला रे रेला रेला रे रेला...गोंडी विवाह गीत-
ग्राम-चिचाड़ी, विकासखंड-फरसगाँव, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से भूपेंद्र सिंह मरकाम एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है :
झुमुक साय रेला रे रे रेला रे रेला रेला रे रेला-
जौहर-जौहर बुडाल पेन, जौहर कियाल तोना निकुन-
जौहर-जौहर ठाकुर दाई जौहर-जौहर ठाकुर दाई-
जौहर कियाल तोना निकुन, जौहर कियाल तोना निकुन-
जौहर-जौहर भीमल पेन जौहर-जौहर भीमल पेन-
जौहर कियाल तोना निकुन, जौहर कियाल तोना निकुन...

