स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक गिलास कच्चा दूध और आधा तुकडा नीबू दोनों को मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| दूध को नीबू डालते ही सेवन करना है|ये प्रक्रिया 21 दिन तक कर सकते हैं| देर रात तक न जागें| पानी का पर्याप्त सेवन करें|मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

हे माँ भारती सबसे ऊपर तेरा नाम, हम भारती तेरा करें गुणगान...आरती-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक आरती सुना रहे हैं :
हे माँ भारती सबसे ऊपर तेरा नाम-
हम भारती तेरा करें गुणगान-
सबसे पहले लूं तेरा ही नाम-
सुख समृद्धि की जननी है तू-
तेरा ही सब उपकार-
तू हरित क्रांति धारणी, सबकी पालन हार...

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

आया ग्रीष्म तपी सूरज, पसीना बनकर बहेगी...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
आया ग्रीष्म तपी सूरज, पसीना बनकर बहेगी-
तपन ऐसा हुआ कि उमसने लगा शरीर-
छांव भी काटने लगा मन को किया घायल-
थक हार कर बैठ गया-
विश्व की सुन बजती पायल...

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

हे माँ भारती तेरी उतारती हूँ मै आरती...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
हे माँ भारती तेरी उतारती हूँ मै आरती-
नहीं फूल बाकी चंदन, फिर भी कर लेता हूँ बंदन-
सबकी है जननी, तेरी गोद में है पानी-
तू ही सबको देती अग्नी-
हे माँ भारती तेरी उतारती हूँ मै आरती...

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में पेशाब में होने वाली जलन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्मी के दिनों में पेशाब में जलन होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | पलास के फूल 50 ग्राम, झबरी बेरी की जड़ 50 ग्राम, पुदीन हरा की पत्ती 50 ग्राम, धनिया पत्ती 50 ग्राम, दालचीनी 50 ग्राम, मठा 200 ग्राम इकठ्ठा कर लें| उसके बाद मठा को छोड़कर सभी को साफकर, पीसकर चूर्ण बना लें| सभी को 200 ग्राम मठा में मिलाकर शरबत बना लें| एक-एक गिलास दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 02, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »