सूचना का अधिकार: आप सरकारी कार्यालयों में जनता के हितो से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं...

सन 2005 में आंदोलनो के बाद कश्मीर को छोड़कर भारत के सभी राज्यों में लागू किया गया था, जिसे भारत का कोई भी नागरिक अपने कार्य से संबंधित जानकारी जानने के लिए इस्तेमाल कर सकता है, सूचना का अधिकार अंतर्गत सरकारी कार्यालयों में जनता के हितो से जुड़ी जानकारी, कार्यों का निरीक्षण, सरकारी अभिलेखों, रिकार्डों को जांचने एवं प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करने का अधिकार सूचना के अधिकार में शामिल है, इसे इलेक्टानिक माध्यम, कागजी माध्यम दोनों से प्राप्त किया जा सकता है, RTI से संबंधित जानकारी या सुझाव के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, संपर्क नंबर@9838775508, 8756011826.

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: KANPUR UP KM BHAI RTI SONG VICTIMS REGISTER

इस दीवाली कुछ ऐसा हो जब दिल में हो उमंग, मन में हो विश्वास...

कानपुर, उत्तरप्रदेश से के. एम. भाई दीपावली के शुभ अवसर पर स्वरचित कविता का पाठ कर रहे हैं:
इस दीवाली कुछ ऐसा हो जब दिल में हो उमंग, मन में हो विश्वास-
आँखों से झलके प्यार, हल्की सी मुस्कान से हो सबका दीदार-
न रंग का न रूप का हो गुमान, धर्म से भी ना हो कोई वास्ता-
जाति का भी ना कोई रास्ता, ना मेरा एक हो ना तेरा दो-
ना दुःख हो ना रंज, बस एक ही अरमां-
कि एक चिराग से तेरा भी घर रोशन हो-
और मेरे घर में भी प्रकाश हो...

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

कानपुर का RTI टी स्टॉल इस बारे में जागरूकता, उसे इस्तेमाल करने की जानकारी देता है...

RTI टी स्टॉल कानपुर के एक छोटे से गांव में स्थित है, जिसमे लोगो को RTI से संबंधित जानकारी दी जाती है ये .बिलकुल निःशुल्क है वे लोग जो मजदूर हैं, किसान हैं, ग्रामीण वर्ग से आते है ऐसी महिलाएं जिनको अपने अधिकार की जानकारी नही है, आये दिन सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, रिश्वत भी देनी पड़ता है, ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए वे RTI का उपयोग करना बताते हैं, ये पिछले 5 साल से कार्य कर रहा हैं अभी तक इलाहबाद, लख़नऊ, कन्नौज, झांसी आदि कई जगहों के लोग इसका लाभ ले चुके हैं, RTI का प्रयोग कर देश से भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क: के एम भाई@8756011826

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान...पंचायत चुनाव पर कविता

कानपुर, उत्तर प्रदेश से के.एम. भाई राज्य में चल रहे पंचायत चुनावों के सन्दर्भ में एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं:
ये मन भी ले लो, दौलत भी ले लो-
चाहे दे दो मुझे सारी गाली-
पर एक बार के लिए मुझे बना दो प्रधान-
वो घूसखोर और धोखेबाज-
मुर्गा भी खा लो, दारू भी पी लो-
चाहे ले लो बकरा-बिरयानी-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान-
वो लम्पट और बेईमान-
गुटखा भी खा लो, बीड़ी भी सुलगा लो-
चाहे ले लो सारी दुकान-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान-
वो भ्रष्टाचारी और लूटखान-
गोली भी चलवा लो, दंगा भी करवा लो-
चाहे करवा लो काला बाजारी-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान
वो लयमार और तिकड़मखान-
झाड़ू भी लगवा लो, कूड़ा भी बिनवा लो-
चाहे करवा लो पैरों का सम्मान-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान-
वो चापलूस और चमचाखान-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान...

Posted on: Jun 07, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

हर गली हर चौराहा ख़ुद से पूछता है, क्या तुम्हारे मुल्क में भी मजदूर बिकता है...कविता

जिला-कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के.एम भाई मजदूर दिवस पर एक कविता सुना रहे है:
हर गली हर चौराहा ख़ुद से पूछता है-
क्या तुम्हारे मुल्क में भी मजदूर बिकता है-
तुम्हारे मुल्क में रोटी इतनी सस्ती क्यों,
कि थाली का जूठन हमारे पेट का निवाला बनता है-
साहब और मजदूर का भी ये कैसा अटूट रिश्ता है-
कि महलों के बीच हमारा बच्चा भूखा मरता है-
हर गली हर चौराहा ख़ुद से पूछता है...

Posted on: May 03, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »