अखबारों से आज की खबरें कुडुख में :15 दिसंबर 2010
तय समय में सूचना न देने पर 6 सूचना अधिकारियों को सजा
पटना ।। बिहार राज्य सूचना आयोग कमिश्नर पी. एन. नारायण ने सही समय पर आवेदकों को सूचना न उपलब्ध कराने पर छह लोक सूचना पदाधिकारी समेत सात लोगों पर जुर्माना किया है।
दो बड़े नक्सली नेता झारखंड में गिरफ्तार
पीटीआई ॥ राउरकेला : उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले से पुलिस ने पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है।
पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने 2 को गोली मारी
आईएएनएस कोलकाता।। पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के दो कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने एक रेलवे स्टेशन को भी विस्फोट से उड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
Posted on: Dec 15, 2010. Tags: Neelima Xalxo
नशे ने आदिवासी समाज को कैसे लूटा : एक कुडुख गीत
इस लोकगीत में यह बताया गया है कि :
हमारे आदिवासी पूर्वजों द्वारा नशा पान करके, अपने समाज और छोटानागपुर की भूमि को गँवा दिया गया | लोटा से पिए तो लुट गए, दुभा से पिए तो डूब गए, और दोना से पिए तो गरीब हो गए |
Posted on: Dec 13, 2010. Tags: Neelima Xalxo
कुडुख में संदेश : छत्तीसगढ़, बारिश ने तोडा सौ साल का रिकॉर्ड
बंगाल की खाड़ी आए कम दबाव क्षेत्र के कारण बुधवार को पूरे प्रदेश में झमझाम बारिश हुई। राजधानी में लगातार 12 घंटों तक बारिश हुई। जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
अगहन महीने में सावन की झड़ी लगने से लोग दिनभर परेशान रहे। राजधानी में बीते 24 घंटों के दौरान 57 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे आठ दिसंबर को सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले 100 सालों में इतनी बारिश दिसंबर में नहीं हुई। इससे पहले रायपुर में 26 दिसंबर 1909 में 52.1 मिली मीटर बारिश हुई थी।
प्रदेश भर में झमाझम :
खाड़ी से हवा के साथ नमी आने के कारण पूरे प्रदेश में घने बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में बुधवार को दिनभर अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बस्तर संभाग में बारिश का असर अधिक रहा।कोंटा में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। केशकाल और सुकमा में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नगरलोड, बीजापुर, भोपालपट्टनम, भैरमगढ़, कुआंकोंडा और छिंदगढ़ में 30-30 मिमी बारिश हुई। कुरुद, नगरी, मरवाही, कोंडागांव में 20 और लोरमी, पेंड्रारोड, प्रतापपुर, पाल रामानुजगंज, जगदलपुर और गीदम में 10-10 मिलीमीटर बारिश हुई|
Posted on: Dec 09, 2010. Tags: Neelima Xalxo
कुडुख में खबर : नक्सली बंद से परीक्षाएं स्थगित,आंदोलन करेंगे किसान
गुहार नहीं चली तो आंदोलन करेंगे किसान
रायपुर. नई राजधानी क्षेत्र के प्रभावित किसान 11 दिसंबर को सांसद रमेश बैस से गुहार लगाएंगे।दो दिन पहले ग्राम कयाबांधा में हुई बैठक में किसानों ने आगे की रणनीति बनाई। उन्होंने आंदोलन को सशक्त करने का संकल्प लिया।नई राजधानी प्रभावित किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान कयाबांधा में जुटे। वे अपनी समस्या बताने श्री बैस से मिलेंगे। समिति के सचिव कामता प्रसाद रात्रे ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की जमीन कम कीमत में खरीदकर अधिक कीमत पर बेच रही है। इससे काफी नुकसान हो रहा है। उपरवारा, बरौंदा, पलौद व अन्य गांव के किसानों ने कहा कि कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों को शामिल करना था। इससे किसान भी अपनी समस्या रख पाते। नारडा गठन के पूर्व भू अतिक्रमण कर रहने वाले ऐसे किसान, जिनके मामले न्यायालय में लंबित है, मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसी तरह नारडा द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार, धान बेचने की अनुमति व एसटी वर्ग के किसानों को जमीन के बदले जमीन दी जानी चाहिए।किसानों ने कहा कि किसानों की बसाहट को न छेड़ा जाए। बसाहट को छेडऩे से तूता के लोग आक्रोशित हैं।
नक्सलियों की वजह से परीक्षाएं स्थगित
रायपुर.बस्तर में नक्सलियों द्वारा किए गए बंद के आह्वान का असर पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर भी दिखने लगा है।विवि ने नौ दिसंबर से आयोजित होने वाली बीएड प्रथम वर्ष (चतुर्थ बैच) और बी.एड द्वितीय वर्ष (तृतीय बैच) की परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दी हैं। कुलसचिव ने यह साफ नहीं किया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम कब तक जारी होगा।
