कुडुख में खबर : नक्सली बंद से परीक्षाएं स्थगित,आंदोलन करेंगे किसान
गुहार नहीं चली तो आंदोलन करेंगे किसान
रायपुर. नई राजधानी क्षेत्र के प्रभावित किसान 11 दिसंबर को सांसद रमेश बैस से गुहार लगाएंगे।दो दिन पहले ग्राम कयाबांधा में हुई बैठक में किसानों ने आगे की रणनीति बनाई। उन्होंने आंदोलन को सशक्त करने का संकल्प लिया।नई राजधानी प्रभावित किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान कयाबांधा में जुटे। वे अपनी समस्या बताने श्री बैस से मिलेंगे। समिति के सचिव कामता प्रसाद रात्रे ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की जमीन कम कीमत में खरीदकर अधिक कीमत पर बेच रही है। इससे काफी नुकसान हो रहा है। उपरवारा, बरौंदा, पलौद व अन्य गांव के किसानों ने कहा कि कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों को शामिल करना था। इससे किसान भी अपनी समस्या रख पाते। नारडा गठन के पूर्व भू अतिक्रमण कर रहने वाले ऐसे किसान, जिनके मामले न्यायालय में लंबित है, मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसी तरह नारडा द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार, धान बेचने की अनुमति व एसटी वर्ग के किसानों को जमीन के बदले जमीन दी जानी चाहिए।किसानों ने कहा कि किसानों की बसाहट को न छेड़ा जाए। बसाहट को छेडऩे से तूता के लोग आक्रोशित हैं।
नक्सलियों की वजह से परीक्षाएं स्थगित
रायपुर.बस्तर में नक्सलियों द्वारा किए गए बंद के आह्वान का असर पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर भी दिखने लगा है।विवि ने नौ दिसंबर से आयोजित होने वाली बीएड प्रथम वर्ष (चतुर्थ बैच) और बी.एड द्वितीय वर्ष (तृतीय बैच) की परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दी हैं। कुलसचिव ने यह साफ नहीं किया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम कब तक जारी होगा।
