स्वास्थ्य स्वर : मोटापे की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी मोटापे की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | त्रिकुटा चूर्ण 50 ग्राम, भुनी हुई मेथी दाना 50 ग्राम, अजवाइन भुनी हुई 50 ग्राम, नागर मोथा 50 ग्राम, त्रिफला चूर्ण 50 ग्राम, सहजन या मुनगा के बीज 50 ग्राम, निरगुंडी 50 ग्राम सभी को एकत्र कर लें| उसके बाद साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| 30 वर्ष से अधिक उम्र के रोगियों के लिये यह चूर्ण ज्यादा उपयोगी है| भोजन में मिर्च मसाला तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें| नशा न करें : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : फटी एडियों को चिकना करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी की फटी एड़ियो को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | थुहा का दूध 25 ग्राम, अरंडी का बीज 25 ग्राम, सरसों का तेल 100 ग्राम, अरंडी का तेल 100 ग्राम और मधुमक्खी का मोम एकत्र कर लें| सबसे पहले अरंडी और सरसों के तेल को गर्म कर लें| उसके बाद अरंडी के बीज की गिरी डाले| अब उसे हल्के आंच में पकायें| जब सब जल जाये तो मधुमक्खी का मोम डालकर उबाले| उसके बाद ठण्डा कर लें, और छानकर सीसी में सुरक्षित रख लें| अंत में 10 ग्राम सेधा नमक को कपड़े से छानकर मिला लें | दवा का उपयोग करने से पहले एडी को साफ़ कर सुखा लें और दिन में दो बार सुबह-शाम लगाएं| इससे लाभ हो सकता है: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : थायराइड बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी हाइपर थायराइड का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हरी धनिया की पत्ती, सहजन जिसे मुनगा के नाम से भी जाना जाता है| मुलेठी, कला जीरी सभी को 10-10 ग्राम लेकर साफ़ कर पेस्ट बना लें| उसके बाद दो गिलास पानी में उबालें जब एक कप रह जाये, तब ठण्डा कर एक चुटकी काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर रख ले| उसके बाद एक कप सुबह खाली पेट और रात में सोते समय एक कप सेवन करें| तीन माह तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| बीमारी का जांच करा कर ही दवा का प्रयोग करें| साथ में कचनार का चूर्ण एक-एक चम्मच पानी के साथ दिन में दो बार सेवन कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 21, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दाद या एक्जिमा बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी एक्जिमा जिसे दाद के नाम से भी जाना जाता है| बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिस व्यक्ति को इस तरह की समस्या हो वे-
1. आधा किलो तिल के तेल में 150 ग्राम कान्हेर की जड़ की छाल को डालकर उबालें और जब जड़ अच्छी तरह से जल जाये, तो ठण्डा कर सीसी में भरकर रख लें | उसके बाद दाद वाले जगह पर दिन में तीन बार लगायें| लाभ हो सकता है|
2. तरबूज के छिलके को सुखाकर जला लें| उसके बाद उसके राख या भस्म को सीसी में भरकर रख ले और नारियल के तेल के सांथ दाद पर लगायें|
3. पीपल की छाल का गुदा लेकर उसका काढ़ा बना लें और दिन में एक कप सेवन करें लाभ हो सकता है| भोजन में मटर, चना, मसूर, उड़द की दाल का प्रयोग न करें| गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| साबुन के जगह मुल्तानी मिट्टी या नीम के पानी का प्रयोग करें : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, नजला का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सर्दी, जुकाम, नजला का घरेलू उपचार बता रहे हैं, यदि किसी को इस तरह की समस्या है तो वे हल्दी 10 ग्राम, तुलसी की पत्ती 10 नग, काली मिर्च 5 नग, लौंग 5 नग, अदरक 10 ग्राम, गुड़ 20 ग्राम सभी को दरदरा कूटकर एक गिलास पानी में उबालें, जब उबलकर एक कप रह जाये, तो हल्का गुनगुना कर सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| गर्म भोजन करे, गर्म पानी उपयोग करें, ठण्ड से बचें| नमक, शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें, नशा न करें, संतुलित भोजन करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Feb 24, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »