स्वास्थ्य स्वर : फटी एडियों को चिकना करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी की फटी एड़ियो को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | थुहा का दूध 25 ग्राम, अरंडी का बीज 25 ग्राम, सरसों का तेल 100 ग्राम, अरंडी का तेल 100 ग्राम और मधुमक्खी का मोम एकत्र कर लें| सबसे पहले अरंडी और सरसों के तेल को गर्म कर लें| उसके बाद अरंडी के बीज की गिरी डाले| अब उसे हल्के आंच में पकायें| जब सब जल जाये तो मधुमक्खी का मोम डालकर उबाले| उसके बाद ठण्डा कर लें, और छानकर सीसी में सुरक्षित रख लें| अंत में 10 ग्राम सेधा नमक को कपड़े से छानकर मिला लें | दवा का उपयोग करने से पहले एडी को साफ़ कर सुखा लें और दिन में दो बार सुबह-शाम लगाएं| इससे लाभ हो सकता है: एच डी गांधी@9111061399.
