शिव शंकर भोले भाले, ऋषियो के रखवाले...गीत-
ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक गीत सुना रहे हैं :
शिव शंकर भोले भाले, ऋषियो के रखवाले-
तुमको लाखो परनाम-
तू जलथल में तुम्ही अम्बर मे-
तुम्ही नगर के घर-घर में-
कैलास पर्वत वाले सांपो के माला वाले-
तुमको लाखो परनाम...
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
नटखट पंछी पिंजरे में है बंद, नहीं उड़ सकता स्वछंद...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
नटखट पंछी पिंजरे में है बंद-
नहीं उड़ सकता स्वछंद फिर भी-
करवा डालता लंथन-
जिसका पता है वह धंन-
एक दिन पिंजड़ा से उड़ जाता है-
स्वछंद उडाता रहता है...
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे घरों तक बिजली नहीं पहुंची है, जिससे अंधेरे में रहना पड़ता है, दिक्कत होती है...मदद की अपील-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-डिज़ावल, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 9 में 3 घर में लाईट नहीं पहुंची है| जिसके कारण रात के समय निसाचर जीवों का खतरा रहता है| सिंचाई में दिक्कत होती है| जंगली जीवों का खतरा रहता है| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, विधुत विभाग@9575244349, सरपंच@9111234251 संपर्क नंबर@6262119523.
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PRATAPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हिंदू हम हैं हिंदुस्तान हमारा, है हमें प्राणों से बढ़कर प्यारा...गीत-
ग्राम-जमावाडा, जिल-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से कुमेश्वरी बघेल और तन्नू कश्यप एक गीत सुना रहे हैं:
हिंदू हम हैं हिंदुस्तान हमारा-
है हमें प्राणों से बढ़कर प्यारा-
हजारो यहाँ खो के आये विदेशी-
हुकूमत चलाना किसी ने न जाना-
हिंदू हम हैं हिंदुस्तान हमारा-
है हमें प्राणों से बढ़कर प्यारा...
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER
तेल संग हल्दी लगी, बजी ढोल मृदंग...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं|
तेल संग हल्दी लगी, बजी ढोल मृदंग-
सखी सहेली की ठिठोली, विवाह का ये उमंग-
सजधज कर आया दूल्हा राजा, मन में लिये नई उमंग-
सांथ बाराती गाजा बाजा, शरारत भरा हुड़दंग-
ब्राम्हण मंत्र पढ़ रहा, हुलहुली के संग-
शेहरा बांध भवर पड़ा, वर कन्या संग-संग...
