हाथी आया झूम के धरती माँ को चूम के...कविता-

ग्राम-नागलगुड़ा, पंचायत-पेंटा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से गुंजा ज्योति गुंजाम जोगी, देवी मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
हाथी आया झूम के धरती माँ को चूम के-
टांगे उसके मोटी है, आँखे उसके छोटी है-
गन्ने, पत्ती खाता है लम्बे सूड़ हिलाती है-
सूफा जैसे उसके कान देखो देखो उसकी शान...

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: CG POEM SANBATI DUGGA SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

बहरिन होई काहीं नी जिया जगाये...गीत-

रीवा (मध्यप्रदेश) से पंचवटी पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
बहरिन होई काहीं नी जिया जगाये-
ना हीं जगाने जगाये, ना हीं जगाने जगाये-
जगाये जगाने हो ये बे ये ही ठेसे निक-
ले हैं रामा दरस ना हीं, को या नी दरस-
ना हीं को या नी दरस,ना हीं को या नी हो-
मात-पिता को ना हीं, से अऊ गुरु का ना हीं-
जलाये हो यो बे, ना ही दीहा ब्राह्मण को दाने दरस-
ना हीं को यो ये हो...

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: MP PANCHWATI PATEL REWA SONG VICTIMS REGISTER

बलिदान दिवस और कुष्ट रोग दिवस पर संदेश...

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व गाँधी बलिदान दिवस और कुष्ट रोग दिवस पर संदेश दे रहे हैं आज 30 जनवरी के दिन महात्मा गाँधी शहीद हुये थे, आज के दिन पूरे देश में उन्हें याद किया जाता है, उन्हें राष्ट्र पिता भी कहा जाता है ये उपाधि उन्हें सुभाष चन्द्र बोस प्रदान की थी| उनके कई विचार है जिन्हें जीवन में लाने से जीवन सार्थक हो जाये| आज कुष्ट रोग दिवश भी मनाया जाता है ये ऐसा रोग है जिसे सदियों अभिशाप माना जाता है, जिसे ये हो जाता है उसे लोग अपने से अलग कर देते थे लेकिन आज के समय इसका उपचार संभव है इसलिये जिनको ये बीमारी हो वे समय पर जाँच करायें|

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

अपन बात बतावा बहनी संगठन बनावा...संगठन गीत-

ग्राम-नमारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा बघेली में एक संगठन गीत सुना रही हैं :
आपन बात बतावा बहनी संगठन बनावा-
बात चित कहिके संगठन बनावा-
आपन बघेली भाषा कब आगे बढ़ावा-
आपन हाल चाल सुख दुःख बतावा-
कहा हमर लरीका गदौला उनकर हाल चाल सुनावा-
अपन नइहर के बाते बतावा कईसन ह बाप महतारी-
अपन बात बतावा बहनी संगठन बनावा...

Posted on: Jan 29, 2020. Tags: MP REWA SHUSMA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : ख़राब सिंदूर से होने वाले दुसप्रभाव...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा ख़राब सिंदूर से होने वाले समस्या के बारे में बता रहे हैं, सिर और माथे पर दाने होना, बाल सफ़ेद होना और टूटने लगना, सिर दर्द होना आदि ये हो सकता है ऐसा होने पर उसे पानी से धो लेना चाहिये, यदि एसी दिक्कत हो चिकित्सक से संपर्क करें, लाल और संतरे रंग के सिंदूर में लैडआक्साइड की मात्रा ज्यदा होती है इसलिये यह आँख में पड जाये तो साफ पानी से धो लेना चाहिये, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7582985838.

Posted on: Jan 29, 2020. Tags: HEALTH MP RANJANA VARMA REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »