पीड़ितों का रजिस्टर: हमारे पिता को जान से मार दिए हैं, रोजगार नही, अब तक सरकार कोई मदद नही किया...
जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर से रीना कारम बता रही हैं 16 अगस्त 2009 के सुबह उनके पिता जी को नक्सलियों ने घर में आकर पकड़ कर जंगल ले गये और वहीँ उसे जान से मार दिए | वे अभी तीन बहन हैं, 2 बहन पढ़ाई कर रहे हैं, हम मजदूरी करके जीवन जी रहे हैं| वे अभी गाँव छोड़कर शांति नगर (बीजापुर) में रह रहे हैं, सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिली है| ये संकनपल्ली के रहने वाले हैं|
Posted on: Jan 23, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने पिता और भाई को जान से मार दिए, अब मजदूरी करके अपना घर चला रहे हैं...
जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से एलम इमला बता रही है कि उनके पिता श्री एलम असरैया, भाई श्री एलम बसंत को 2008 में नक्सलियों ने रात में घर आकर जंगल में ले गये और जान से मार दिए| सुबह गाँव वालों ने खबर दिए फिर उनके परिवार लाश को लेके आये| सरकार के तरफ से एक लाख रूपये मिले हैं| नौकरी दिया गया था लेकिन नकसल हिंसा से डरे थे इसलिए नौकरी नही किये| ये साथी संकंनपल्ली के स्थाई निवासी हैं, अभी शांति नगर बीजापुर में मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं|
Posted on: Jan 23, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीने के पानी चालु करने के लिए पार्षद हर घर से 2000 रूपये मांग रहे, हम गरीब हैं...मदद करें
जेलवाडा, तहसील-बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से असुंता पारिठ बता रहे हैं कि उन्हें पीने के पानी का बहुत ही समस्या है, नगर पालिका नल जल योजना के तहत पानी के पाइप लगा दिए हैं लेकिन पानी नही दे रहे हैं| पानी देने का मांग करने पर पार्षद के द्वारा सभी घर से 2 हजार रूपये की मांग किया जा रहा है, इससे पहले यह योजना फ्री है कहकर सभी घरों में लगा दिए| और बाद में 7-8 हजार रूपये का बिल सभी घरों में भेज दिए| वे यह बिल राशि जमा कर दिए हैं| अतः उन्हें पीने के पानी की बहुत समस्या है, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दियी गये नम्बरों में बात कर इस समस्या का समाधान करने मदद करें| सम्पर्क नम्बर@9302076538, नगरपालिका@6260714410. (184104 ) MS
Posted on: Jan 23, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATTER
पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सलियों से पीड़ित बीजापुर (शांति नगर) में हैं, रोजगार नही है...
ग्राम-तोयाईचपाल, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सुकली लेकाम बता रहे हैं, उन्हें नक्सलियों ने बिना कारण ही बहुत परेशान करते थे | वे जंगल जाती थी तब भी कई बार अनेक तरह से परेशान करते थे| बाद में उनके पति पुलिश बन गये उसके बाद से आये दिन उनको परेशान करने लगे| और वे शान्ति नगर बीजापुर में रहने लगे बीमार से ग्रसित उनके पति का देहांत हो गया | अभी अकेले अपने बच्चे के साथ रह रहे हैं| बीजापुर में ही बन्नी मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं| सरकार किसी तरह का कोई मदद नही कर रहा है|
Posted on: Jan 23, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
मोर भौंरा गूंजे आधी रात...गीत-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से रेखा मुंडे गीत सुना रही हैं:
मोर भौंरा गूंजे आधी रात-
सोये बल्वम जागे ना हीरे-
काहिन के तोर पलना बने रे-
मचोलना बने रे हां...(RM)
