Labor laws are only on paper in this country

Bhagirath Verma from Chhattisgarh Mukti Morcha says labor laws in this country are as old as the independent nation but these laws are hardly applied. Laborers are dying almost regularly in factories from accidents and their families are not even paid proper compensation. If victim families from a recent accident are not paid proper compensation the laborers will be forced to go on strike and the administration will be responsible for any untoward incident

Posted on: Dec 17, 2010. Tags: Bhagirath Verma

दहेज गीत : समाज में आ गया दहेज, मैं ठोकूं माथा री

समाज में आ गया दहेज, मैं ठोकूं माथा री
लडका वाला खोजे नोट भर भर झोला री
लडकी के बाप को ना बिठाबे ना चाय पिलाबे री
पहले बताबे अपना सैकडो डिमाण्ड री
शादी के बाद भी लडकी को मार डाले री
खाना बनाते आग लगा बहाना बनाबे री
अब नहीं सहेंगे अन्याय भगाएंगे दहेज प्रथा री
हम महिला संगठन बनाकर भगाएंगे दहेज प्रथा री

हम दुर्गा के रास्ते चलकर भगाएंगे दहेज प्रथा री

Posted on: Dec 14, 2010. Tags: Bhagirath Verma

एक पडोसन की बिटिया भाग गई...

एक पडोसन की बिटिया भाग गई
मोहल्ले में दुख का माहौल छा गई
मैं सुना तो खुशी हुई
क्योंकि बिटिया आज जाग गई
अपने बाप के सिर दर्द को मिटा गई

क्या सावित्री भागी थी?
क्या रुक्मिणी भागी थी?
सावित्री रुक्मिणी भागी थी तो मेरी बिटिया भी भाग गई
इसमें मेरी क्या गई
उसने तो बाप का चिंता दूर कर गई
खेत बिकने से बचा गई
आज कितने पिता बेटी के नाम से परेशान हैं
कहां लडका खोजूं, किसका कम दाम है

सभी कुटुम्ब लडकी के नाम से परेशान हैं
कब दहेज प्रथा जाएगा
लडकी का बाप चैन से रह पाएगा
या जीते जी घुट घुट कर मर जाएगा

दहेज प्रथा भगाने एक रास्ता दिखता
लडके लडकियों को प्रेम विवाह करने दिया जाता
तभी हमारे देश से दहेज प्रथा भाग पाता

भागीरथ वर्मा

Posted on: Dec 05, 2010. Tags: Bhagirath Verma

First mini Steel plant closed in Chhattisgarh

Bhagirath Verma from Chhattisgarh Mukti Morcha says due to wrong policies of government first mini steel plant has closed down as feared. He says government shoud supply cheap raw material and electricity to mini steel plants for them to survive but the government is only interested in multi national companies. If this continues then loborers will be forced to come out in streets after joining hands with mill owners

Posted on: Dec 02, 2010. Tags: BHAGIRATH VERMA CHHATTISGARH

अपने लिए जीना तो क्या जीना, औरों के लिए मरना सीखो

अपने लिए जीना तो क्या जीना औरों के लिए मरना सीखो
सतजुग में शंकर जी ने जनता के लिए त्रिशूल उठाया
दुष्ट दानव को मारकर देवताओं को आज़ाद कराया

त्रेताजुग में राम्चन्द्र जी ने जनता के लिए धनुष उठाए
द्वापरयुग में श्रीकृष्ण् ने जनता के लिए चक्र उठाए

अंग्रेज़युग में सुभाषचन्द्र ने जनता के लिए बंदूक उठाए
दुष्ट अंग्रेज़ को मार भगाकर जनता को आज़ाद कराया

स्वतंत्र भारत में शंकर गुहा नियोगी ने जनता के लिए आवाज़ उठाए
दुष्ट उद्योगपतियों ने मिलकर उनको भी गोली मरवाए

Posted on: Nov 28, 2010. Tags: Bhagirath Verma

« View Newer Reports

View Older Reports »