जिस भजन में राम का नाम ना हो...भजन-
जिला-प्रयागराज से अभिषेक कुमार भजन सुना रहे है|
जिस भजन में राम का नाम ना हो-
उस भजन को गाना नहीं चाहिए-
चाहे बेटा जितना प्यारा हो-
उसे सर पे चढ़ाना नहीं चाहिए-
चाहे बेटी जितनी लाड़ली हो-
घर घर में घुमाना नहीं चाहिए है-
जिस भजन में राम का नाम ना हो...(AR)
Posted on: Feb 25, 2021. Tags: ABHISHEK KUMAR PRAYAGRAJ BHAJAN
रू गोविन्द दोऊ खड़े काके लागूं पांये...दोहा-
जिला-चित्रकोट(उत्तरप्रदेश)से पुष्पराज मौर्य दोहे सुना रहे है:
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े-
काके लागूं पांये-
बलिहारी गुरू अपने-
गोविन्द दियो बताये...(AR)
Posted on: Feb 25, 2021. Tags: DOHA
बापू हमारे आँखों के तारे...गीत-
जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे है:
बापू हमारे आँखों के तारे-
छोड़ चले हमें किसके सहारे-
जब बापू जी का जन्म हुआ था-
तब सारी दुनियां हँसने लगा था-
जब बापू जी को गोली लगी थी-
तब सारी दुनियाँ रोने लगी थी-
बापू हमारे आँखों के तारे...(AR)
Posted on: Feb 25, 2021. Tags: SONG
पीड़ितों का रजिस्टर: कक्षा 10 वी में पढ़ाई करने वाली लड़की को नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
ग्राम-पचांगी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह कोमरा बता रहे हैं कि 2008 कि बात हैं मेरी बहन जिसकी उम्र तब 17 वर्ष थी, वह मौसा जी के घर में रह कर पढ़ाई कर रही थी, वह कक्षा 10 वी में थी| एक दिन सुबह दुकान से वापस घर आने के रास्ते में बी.एस.एफ. के सैनिक उसे अपने साथ ले गये| उन पर नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया, उन्हें एक साल राजनंदगांव जेल में रखा गया| जेल से छूटने के बाद वह स्कूल नहीं गयी, उसे डर था सब उसका मजाक उडाएँगे| वो पढ़ना चाहती थी, एक साल की जेल और दो साल पेशी में उसने बहुत कुछ खोया, इस पुरे मामले में उनके 50 हजार रुपये खर्च हुए| घर मे पैसे नही थे, उधर लेकर मुकदमा लड़ना पड़ा|
सम्पर्क नम्बर @9425292387(185491)RM
Posted on: Feb 25, 2021. Tags: CG DHANSINGH KOMRA DURGUKONDAL KANKER VICTIM REGISTER
जिन्दगिया के खेला समझ में आवे...लोकगीत-
जिला-गाजीपुर (उत्तरप्रदेश) से शैलेष यादव एक भोजपुरी लोकगीत सुना रहे हैं:
मन सपना के महल बनाबे दुनिया ढेला चलाबे-
जिन्दगिया के खेला समझ में आवे-
जब-जब दिन बिगड़े पर होला-
केहू रोक न पावे-
का जाने का लीखल किस्मत में-
केकरो पता नही पाई जिन्दगिया के खेला समझ में आवे...(AR)
