सुनो रे भाइयों सुनो रे बहनों किसान स्वर को समझ लो...किसान स्वर पर गीत
सुनील कुमार, ग्राम-मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से किसान स्वर पर एक स्वरचित गीत गा रहे हैं :
सुनो रे भाइयों सुनो रे बहनों किसान स्वर को समझ लो-
खेती-बारी की बाते मोबाइल रेडियो पर रख दो-
जनसँख्या बढ़ी है देश की,उपज भी हमको बढ़ानी है-
फसल अच्छी हो सबकी अपनी,इसकी बात को बढ़ानी है-
देश दुनिया मेीं सुनाई देगा अपना किसान स्वर-
सूचना क्रांति को समझ के अपना रेडियो बनाना है-
खेती-बारी की सूक्ष्म जानकारी सब लोगों को बताना है-
उन्नत खेती है उन्नत फसल है अपना किसान स्वर-
सुनो रे भाइयों...
Posted on: Jun 15, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
इस पर्यावरण दिवस के अवसर पर करें ये संकल्प...पर्यावरण गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक गीत सुना रहे हैं:
इस पर्यावरण दिवस के अवसर पर करें ये हम संकल्प-
दो-दो पेड़ लगाये हम सब और कोई न विकल्प-
पेड़ ने हमको सब कुछ दिया हैं ये हैं सबको भाते-
चारो और हरियाली फैले इसलिए हम गाते-
वातावरण स्वच्छ रखने का हैं ये एक संकल्प-
तरह-तरह के पेड़ पौधे हैं सबकी हैं उपयोगिता-
यही भाग्य विधाता हैं ये सबके हैं ये दाता-
वातावरण सुन्दर बनाने का कर ले हम संकल्प-
दो-दो पेड़ लगाये हम सब और कोई न विकल्प...
Posted on: Jun 05, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सजनवा हमरा के बलमवा हमरा के...भोजपुरी चुनाव गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार वहाँ हो रहे पंचायत चुनाव पर एक गीत सुना रहे हैं जहां महिलाएं इस बार बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं :
मंगला के मोगी जातीय गरे चोर के नकरे सरकारी-
सजनवा हमरा के बलमवा हमरा के पकराती-
ग्राम पंचायत चुनाव हो किला सुनेला बिहार में-
महिला प्रत्याशी चुनाव लोरी अपन गाँव जावर में-
सजनवा हमरा के बलमवा हमरा के...
Posted on: Jun 01, 2016. Tags: SONG Sunil Kumar VICTIMS REGISTER
पंचायत चुनाव के बज गइल बिगुल...चुनाव गीत
सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार)से महिला सशक्तिकरण पर एक चुनावी गीत सुना रहे हैं :
पंचायत चुनाव के बज गइल बिगुल-
आजा सजन परदेशी काहे लागी-
ए सईयां बनब प्रत्याशी काहे लागी-
पंचायत चुनाव के बज गइल बिगुल-
काहे लागी...
सुशासन के सरकार मिले महिला के आरक्षण-
गावं जवार से हमहूँ लिहल बारी प्रशिक्षण-
बनब हमहूँ मुखिया प्रत्याशी-
काहे लागी...
सरपंच पद में नामांकन कराइब-
जीते हारे के न पछताईब-
लोग के हम जगाईब और बनब हम प्रत्याशी-
काहे लागी...
Posted on: May 23, 2016. Tags: SONG Sunil Kumar VICTIMS REGISTER
धरा पे मैंने जन्म लिया, यही हमारा मान है...बिहार गीत
जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से संजय रजक एक बिहारी लोकगीत सुना रहे हैं :
धरा पे मैने जन्म लिया, यहीं हमारा मान है-
ए बिहार की धरती, तुझ पे जीवन कुर्बान है-
हर दिल बसता प्यार यहाँ पे,गंगा प्यार की बहती है-
देव अतिथि कहलाते, मिश्री बोली में रहते है-
आ आ आ आ...
हर दिल में बसता प्यार यहाँ पे, गंगा प्यार की बहती है-
हर भेदभाव से परे यहाँ की, अजब निराली शान है-
ए बिहार की धरती,तुझपे जीवन कुर्बान है-
ए बिहार के धरती, तुझपे जीवन कुर्बान है...
