धरा पे मैंने जन्म लिया, यही हमारा मान है...बिहार गीत
जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से संजय रजक एक बिहारी लोकगीत सुना रहे हैं :
धरा पे मैने जन्म लिया, यहीं हमारा मान है-
ए बिहार की धरती, तुझ पे जीवन कुर्बान है-
हर दिल बसता प्यार यहाँ पे,गंगा प्यार की बहती है-
देव अतिथि कहलाते, मिश्री बोली में रहते है-
आ आ आ आ...
हर दिल में बसता प्यार यहाँ पे, गंगा प्यार की बहती है-
हर भेदभाव से परे यहाँ की, अजब निराली शान है-
ए बिहार की धरती,तुझपे जीवन कुर्बान है-
ए बिहार के धरती, तुझपे जीवन कुर्बान है...
