Drive to remove non tribals from tribal land in Dantewada

Santosh from Dantewada district of Chhattisgarh is telling about a new order from Collector to start a drive to remove illegal occupation of tribal land by non tribals in the district. Collector Mr R Prasanna has given the said order to revenue officials on 4th December under article 170( B) of land revenue act

Posted on: Dec 05, 2010. Tags: DANTEWADA LAND SANTOSH PATEL

Removal of parallel structure in police is a good decision

Surendra Hanspal from Raipur says that Chhattisgarh government has decided to disband Home Minister Squad a parallel structure created by the state Home Minister Nanki Ram Kanwar, which is a good decision. He says having parallel structures in the same department creates confusion

Posted on: Dec 05, 2010. Tags: Surendra Hanspal

एक पडोसन की बिटिया भाग गई...

एक पडोसन की बिटिया भाग गई
मोहल्ले में दुख का माहौल छा गई
मैं सुना तो खुशी हुई
क्योंकि बिटिया आज जाग गई
अपने बाप के सिर दर्द को मिटा गई

क्या सावित्री भागी थी?
क्या रुक्मिणी भागी थी?
सावित्री रुक्मिणी भागी थी तो मेरी बिटिया भी भाग गई
इसमें मेरी क्या गई
उसने तो बाप का चिंता दूर कर गई
खेत बिकने से बचा गई
आज कितने पिता बेटी के नाम से परेशान हैं
कहां लडका खोजूं, किसका कम दाम है

सभी कुटुम्ब लडकी के नाम से परेशान हैं
कब दहेज प्रथा जाएगा
लडकी का बाप चैन से रह पाएगा
या जीते जी घुट घुट कर मर जाएगा

दहेज प्रथा भगाने एक रास्ता दिखता
लडके लडकियों को प्रेम विवाह करने दिया जाता
तभी हमारे देश से दहेज प्रथा भाग पाता

भागीरथ वर्मा

Posted on: Dec 05, 2010. Tags: Bhagirath Verma

ग्लोबल गांव : बस कहने भर को दुनिया एक गांव है

बस कहने भर को दुनिया एक गांव है
जहां न कुआं का ठण्डा पानी है
और न ही पीपल का छांव है
बस कहने भर को दुनिया एक गांव है
जहां आदमी का आदमी से रिश्ता गायब है
न ही चौपाल है और न ही कोई ठांव है
बस कहने भर को दुनिया एक गांव है
जहां इधर उधर भटकते लोग हैं
भटकते लोगों के पांव में हाथ और हाथों में पांव है
जहां न रम्भाती गाय और न बैलों की घण्टी है
कुत्ता बने आदमियों के बीच सिर्फ झांव झांव है
जहां न कोयल की कूक, न ही मुर्गे की बांग है
सिर्फ आदमी के बीच कांव कांव है
बस कहने भर को दुनिया एक गांव है

प्रेम प्रकाश

Posted on: Dec 04, 2010. Tags: Prem Prakash

मांझी चालकी के खाली पड़े पदों पर जल्द नियुक्तियां : दंतेवाडा कलेक्टर

कलेक्टर आर प्रसन्ना ने पटवारियों के लिए भी खास निर्देश जारी किए। उनसे कहा गया उनके दौरे संबंधी विवरण बोर्ड पर अंकित किए जाए। यह भी कहा गया पटवारियों के लिए बनवाए गए शासकीय आवासों की मरम्मत की जाए और जहां जरूरी हो नए बनाए जाएं। राजस्व संबंधी छोटे मामलों के अलावा जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण, बटवारा, नक्शा-खसरा से जुड़े आवेदन बिना देर किए निपटाए जाए।

एक अन्य बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जिले के विभिन्न गांवों में मांझी चालकी सहित कोटवारों के खाली पड़े पदों पर जल्द नियुक्तियां की जाएं। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरे पर होने वाले मुरिया दरबार में की थी। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि हाट बाजार का निरीक्षण करें और बेची जाने वाली आम उपभोक्ता वस्तुओं की गुणवत्ता पर निगाह रखें।

(दैनिक भास्कर से साभार)

Posted on: Dec 04, 2010. Tags: Lingaram Kodopi

« View Newer Reports

View Older Reports »