गांव के लोग आज भी पारंपरिक तरीके से बीमारी का इलाज करते हैं...
ग्राम-मुरमा, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अल्सियस बघेल बता रहे हैं| उनके वहां बीमारी की दवा देते हैं| ये सारा काम उनके पिता जी करते हैं| वे हड्डी टूटने, कान की समस्या के लिये दवा देते हैं| उनके गांव में जाने के लिये वाहनों की सुविधा है सड़क बनी हुई है| इलाज के लिये लोग वहां आते हैं| गांव जगदलपुर से 17 किलोमीटर की दूरी पर है|