स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, दमा का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, दमा का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सुबह उठकर 4 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिये उसके बाद पेट साफ करना चाहिये| सुबह खाली पेट लहसुन का रस आधा चम्मच और मुनगे का रस आधा कप गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिये इससे लाभ हो सकता है| दूसरा एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना चाहिये| तीसरा तुलसी के 20 पत्ते और 50 ग्राम गुड़, 50 ग्राम अदरक को एक गिलास पानी में डालकर उबालें, जब एक कप बच जाये तब आधा चम्मच नीबू का रस मिलाकर गुनगुना कर पीने से लाभ हो सकता है| सुबह नास्ते में अंकुरित अनाज या फल का सेवन करें, रात्रि में हल्का भोजन करें : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

जो काम निकालने के लिये झूठी प्रसंसा करते हैं ऐसे लोगो से बचना चाहिये...कहानी-

एक मुर्गा था वह कूड़े दान में बैठा खाने के लिये कीड़े की तलास कर रहा था, एक शियर आया जंगल से जो मुर्गा को खाना चाहता था, उसने सोचा मै मुर्गा को पकडूँगा तो वह भाग जायेगा तो उसने चतुराई से काम करने की सोची और उसके पास जाकर उसकी तारीफ करने लगा, वह बोला तुम्हारे पिता तो बहुत बड़े गायक थे, उनके गीत बड़े बड़े राजा महाराजा और देवता सुनते थे, तुम ये क्या खा रहे हो, एसा सुनकर मुर्गा खुश हो गया, तब शियर ने कहा तुम गायक के बेटे हो तो तुम्हे भी गाना आता होगा| एसा सुनकर मुर्गा खुश होकर अपनी बेसुरी आवाज में चिल्लाने लगा तब उसे शियर ने पकड़ लिया और ले जाने लगा तब मुर्गा वाली को पता चला तो वह आई और मुर्गा शियर से छूट गया जिससे मुर्गा हँसने लगा और लड़की मुर्गा को लेकर चली गयी|

Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHRAV

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं...गीत-

ग्राम-इलवाड, पंचायत-गोरगुंडा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मनको फुनिया एक गीत सुना रही हैं:
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग रूप वेश भूषा चाहे अनेक हैं-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग रूप वेश भूषा चाहे अनेक हैं...

Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

मोर मन ला बनाये बनाये रे दिवाना...गीत-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से रीना दास मांडली एक गीत सुना रही हैं:
पुर्वाही मा डोले, डोले रे डारा पाना-
मोर मन ला बनाये बनाये रे दिवाना-
भीगा भीगा गोंदा फूले रे-
हंजला कैसे पके रे-
पुर्वाही मा डोले, डोले रे डारा पाना-
मोर मन ला बनाये बनाये रे दिवाला-
भीगा भीगा गोंदा फूले रे...

Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG DADA MANDALI RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

वनाधिकार पट्टा के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-नेंड्रा, पंचायत-दरभागुडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मुचाकी भीमा, भुटारी तमय, भुटारी मुका, पद्दम नागा, माडवी सुक्का, मुचाकी रमेश, मुचाकी सीता, वेकंटेस, वेकू जोगा, मुचाकी गंगा, मुचाकी नागेश बता रहे हैं उनको वन अधिकार पट्टा नहीं मिला है सभी का नाम राशनकार्ड में है अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती है, सभी निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर भूमि पट्टा दिलाने में मदद करें:
संपर्क नंबर@7587159082. सचिव@9440427983, CEO@7587803678, कलेक्टर@7864284002, SDM@9437608423.

Posted on: Feb 01, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »