पारम्परिक त्यौहार के बारे में बता रहे है...(माडिया)
ग्राम,पंचायत-आर्यवाडा,तालुका-भामरागड,जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से अक्षय गावड़े बता रहे हैं हमारे गाँव में कई तरह का त्योहार मनाते है पर प्रमुख रूप से बीजा पंडुम और पिंडी पंडुम त्योहार मनाते है(1)बीजा पंडुम सारे गाँव में सभी तरह के बीजों की पूजा की जाती है इसके बाद खेत में बोते है(2)पिंडी पंडुम इसके लिए गोटूल में गाँव के सभी लोग इकठा होते है फिर वहां पिंड पंडुम जो होता है उसमे धान-चावल का पूजन करते है ये त्योहार धान कटाई के के बाद नया चावल खाने के लिए मनाते है ये त्योहार अक्टूबर-नवम्बर माह के समय मनाते है|..CS
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: AKSHY GAWDE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MADIA STORY
हमारे आंगनबाड़ी स्कूल में ब्लेकबोर्ड नही है तो हम काले पेन्सिल से दीवाल में लिखकर पढ़ाते है...
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सपना रामटेके बता रही है हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं हमारे स्कूल में 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष के बच्चे रहते है उन्हें हम पढ़ाते है पढ़ाने में बहुत दिक्कत होता है| हमारे स्कूल में लिखने के लिए ब्लेकबोर्ड नही है तो हम काले पेन्सिल से दीवाल में लिखकर पढ़ाते है और छोटे-छोटे गीत सिखाते है इन्हें जैसा खेल पसंद होता है वैसे ही खेल खेलाते है और इसके अलावा जो प्रेगनेन्ट महिला होते हैं उन्हें बताते है की ऐसे समय क्या-क्या खाना, खाना चाहिए, कितना आराम करना चाहिए और क्या-क्या सावधानी रखना चाहिए| संपर्क @9422938554(168472).CS
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION SAPNA RAMTEKE SONG STORY VICTIMS REGISTER
मैं अपने आधे खेत में गोबर खाद का उपयोग करती हूँ, और आधे खेत में सरकारी...
ग्राम मडेली, तालुका-भामरागड, जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र ) से कांता तलांडे बता रही है अलाटी कछार में 3 वर्ष से कोतवाल का काम करती है कई तरह का काम करना पड़ता है जैसे पंचायत में शासन का कोई योजना आया उसे पूरे गाँव में जाकर बताना पंचायत का देखभाल व् झाड़ू पोछा करना इसके अलावा घर में खेती-बाड़ी का काम करना ऐसे ही जीवन यापन करते है वे अपने आधे खेत में गोबर खाद का उपयोग करती हैं और आधे में सरकारी | उनको यह समझ है कि सरकारी खाद का उपयोग करने से ज़मीन खराब होती है |(168474).CS
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH KANTA TALAANDE SONG STORY VICTIMS REGISTER
impact: वापस आने के बाद हमारे गाँव में बहुत समस्या है पर पुणे में जिन लोगों ने मदद की उनको धन्यवाद...
साहबलाल जी शक्तिपुरवा, थाना जवा, जिला रीवा,मध्यप्रदेश (अन्य साथी राजलाल कोल, दिनेश प्रसाद कोल) से बता रहे है कि लोकडाउन के कारण जब हम लोग पुणे में फंसे हुए थे तब भोजन की बहुत समस्या थी, तब हमने सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड कराए थे उस समय हम लोग पुणे मजदूरी करने गए थे और वहां हमलोग को मदद मिला था, अभी हमलोग अपने गाँव आ गए है जहां बहुत समस्या है पर पुणे में जो भी साथी हमलोग को मदद किये थे उन सभी को हम धन्यवाद देना चाहते हैं @7869635596 (165884)
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA FOOD IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
Impact: पहली बार तो भोजन नहीं मिला था पर दूसरी बार में मुझे राशन मिल गया, धन्यवाद...
नयागांव सेक्टर 83, गौतम बुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश से गुड्डी देवी बता रही है कि हमने सीजीनेट में भोजन समस्या का संदेश दो बार रिकॉर्ड कराया था ,जिसमे पहली बार तो भोजन नहीं मिला पर दूसरी बार में समस्या का समाधान हो गया, मुझे राशन मिल गया है,मदद करने वाले साथियो को धन्यवाद देना चाहती हूँ ,संपर्क नंबर@7898008261
