हैण्डपंप टूटा है, बनवाने के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती-
ग्राम-डभौरा, अम्बेडकर नगर, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से प्रशांत साहू बता रहे हैं, मोहल्ले का हैण्डपंप 15 दिनो से ख़राब है, जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है| इस संबंध में सी एम हेल्पलाइन में आवेदन किया गया था लेकिन निराकरण नहीं हुआ | उनका कहना है, अधिकारी द्वारा सी एम हेल्पलाइन में जानकारी दी गयी है कि समस्या हल करा दिया गया है जबकि समस्या अभी भी बनी हुई है| हैण्डपंप टूटा हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: ठेकेदार@8435977660, मिस्त्री@6262482864. संपर्क नंबर@6260316920. (186539) (AR)
Posted on: Mar 23, 2021. Tags: MP PHE PRASHANT SAHU PROBLEM REWA
हैण्डपंप का पाईप ख़राब है, गंदा पानी निकलता है...
ग्राम-खजुहा कला, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से विजय कुमार कुसवाहा बता रहे हैं, उनके वार्ड क्रमांक 11 में हैण्डपंप का पाईप ख़राब हो गया है, जिसके लिये उन्होंने आवेदन किया है लेकिन काम नहीं हो रहा है, हैण्डपंप से गंदा पानी निकलता है पीने योग्य नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर कार्यालय@07662241635, विधायक@9425185577. संपर्क नंबर@7024467792. (186297) (AR)
Posted on: Mar 23, 2021. Tags: MP PHE PROBLEAM REWA VIJAY KUMAR KUSWAHA WATER
आसन गेले...नागपुरी गीत-
ग्राम-सुरेशपुर, ठेलूपारा, जिला-जशपुर, छत्तीसगढ़ से शशिकला तिग्गा एक गीत सुना रही हैं, जिसके बोल है, “आसन गेले” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Mar 23, 2021. Tags: CG JASHPUR SHASHIKAL TIGGA SONG
सहकार रेडियो : कहानियों का कारवां (दाज्यू)
नमस्कार, सीजीनेट पर सहकार रेडियो के कार्यक्रम “कहानियों का कारवां” में आज सुनिये शेखर जोशी की प्रसिद्ध कहानी “दाज्यू”| कहानी जहाँ एक ओर मध्यवर्गीय अहंवादी संस्कारों की विद्रूपता दिखाती है, वहीं एक आम मेहनतकश के स्वच्छ निर्मल ह्रदय में समाहित मानवीय निश्छल प्रेम और अपनत्व की सुन्दर तस्वीर पेश करती है| इसे आवाज़ दी है अभिनय और रंगकर्म से जुडी मुंबई की साथी प्रियाश्री मिश्रा ने| ध्वनि संपादन किया है शिल्पी ने| ये कार्यक्रम https://www.sahkarradio.com से लिया गया है|
Posted on: Mar 23, 2021. Tags: ANUPPUR MP SAHKAR RADIO
जिंदगी नू प्यार हो गया...गीत-
लुधियाना, पंजाब से निकेतन शर्मा एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल है, ” जिंदगी नू प्यार हो गया ” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
