सहकार रेडियो : कहानियों का कारवां (दाज्यू)
नमस्कार, सीजीनेट पर सहकार रेडियो के कार्यक्रम “कहानियों का कारवां” में आज सुनिये शेखर जोशी की प्रसिद्ध कहानी “दाज्यू”| कहानी जहाँ एक ओर मध्यवर्गीय अहंवादी संस्कारों की विद्रूपता दिखाती है, वहीं एक आम मेहनतकश के स्वच्छ निर्मल ह्रदय में समाहित मानवीय निश्छल प्रेम और अपनत्व की सुन्दर तस्वीर पेश करती है| इसे आवाज़ दी है अभिनय और रंगकर्म से जुडी मुंबई की साथी प्रियाश्री मिश्रा ने| ध्वनि संपादन किया है शिल्पी ने| ये कार्यक्रम https://www.sahkarradio.com से लिया गया है|
