यह है अपना झंडा कहते हैं तिरंगा...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बच्चो के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
यह है अपना झंडा कहते हैं तिरंगा-
झंडा देश की शान है, हम सबकी पहचान है-
हम सब हसते हसते इसको करे नमस्ते-
यह है अपना झंडा कहते हैं तिरंगा-
झंडा देश की शान है, हम सबकी पहचान है-
हम सब हसते हसते इसको करे नमस्ते...

Posted on: Apr 04, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

राम जी ला लहरी लगाये, चला ता जनकपुर जाई...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया कर्मा के तर्ज में एक गीत सुना रहे हैं :
राम जी ला लहरी लगाये, चला ता जनकपुर जाई-
किसन जनक बेटी जानकी या डानमती-
तेकर नीता धनुष मढ़ाई, चला तो जनकपुर जाई-
राम जी ला लहरी लगाये, चला ता जनकपुर जाई-
किसन जनक बेटी जानकी या डानमती-
तेकर नीता धनुष मढ़ाई, चला तो जनकपुर जाई...

Posted on: Apr 04, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद राशन कार्ड में नाम जोड़ दिया गया है, सभी को धन्यवाद...

ग्राम-नवगोई, पोस्ट-रघुनाथ नगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजपति सिंह परस्ते बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड बना था| जिसमे उनके बच्चे का नाम नहीं जुड़ा था, उन्होंने कई बार ग्राम सभा और सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया| लेकिन काम नहीं हो रहा था| वे काफी समय से कोशिश कर रहे थे| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके 2 सप्ताह बाद राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ दिया गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की |राजपति सिंह परस्ते@9669480733.

Posted on: Apr 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAJPATI SINGH PARSTE SONG VICTIMS REGISTER

घाम-घाम में चुवे पसीना, पानी नहीं मिलाय...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया गर्मी में होने वाली पानी की समस्या पर एक कविता सुना रहे हैं:
घाम-घाम में चुवे पसीना, पानी नहीं मिलाय-
कलप-कलप के जिव अपन लगे हे तरसाय-
नाला सूखे कुआ सूखे सूख गये फूटबाल-
तालाब पोखर सब सूखे नई दिसे घर दुआर-
घाम-घाम में चुवे पसीना, पानी नहीं मिलाय-
कलप-कलप के जिव अपन लगे हे तरसाय...

Posted on: Apr 03, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अडूसा के पौधे के औषधीय गुण और उपयोग-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय अडूसा के पौधे के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं | अडूसा के पत्तो के रस में मधु मिलाकर सेवन करने से पेट में होने वाले कृमि रोग से आराम मिल सकता है| दूसरा चर्म रोग होने पर अडूसा के 20 पत्तो को हल्दी के चूर्ण के साथ गौ मूत्र मिलाकर पीसकर उसके लेप को ग्रषित स्थान पर लगाने से आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिए गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Apr 02, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »