ओ शिल्पी! ओ शिल्पी! तुमको अपनी मूर्ति कला का रंग दिखाना है...शिक्षक गीत
ग्राम-छतरपुर,पंचायत-गजरा, तहसील-घुघरी, जिला-मंडला, मध्य प्रदेश से मोहन मरावी शिक्षकों के संदर्भ में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. गीत में शिक्षक की तुलना कुम्हार या शिल्पकार से की गई है :
ओ शिल्पी ! ओ शिल्पी !
तुमको अपनी मूर्ति कला का रंग दिखाना है-
तुझे तो मूर्ति बनाना है-
सत्यम-शिवम-सुन्दरम का नव अलख जगाना है-
जितने अनपढ़ पत्थर तेरे पास धरोहर हैं-
सुन्दर मूरत बनने को सब कितने आतुर हैं-
अपनी मूर्ति कला से सबको सुन्दर बनाना है-
ओ शिल्पी! तुमको अपनी मूर्ति कला का रंग दिखाना है-
अनुशासन का हाथ-हथौड़ा उर में उनके छोभो-
नीति-वचन की चोट लगाकर छड़-छड़ पेनी-पेनी-
सुन्दरता की मूरत गढ़कर तुझे दिखाना है-
ओ शिल्पी ! तुमको अपनी मूर्ति कला का रंग दिखाना है...
Posted on: Nov 12, 2016. Tags: Mohan Maravi SONG VICTIMS REGISTER
Linemen never come to check meter reading but we get huge bills, Pls help us...
Ravi Pandre traveling with CGNet Swara Citizen Journalism Awareness Yatra has reached Bhalapuri village of Pardiya panchayat, Samnapur block, Dindori district in MP where villagers say electricity dept is imposing heavy bills on them. Those who have single bulb were also levied high bills without checking meter reading. Line men never comes for checking and they appeal listeners to call CEO@9425898489, MLA@9424383999, Collector@9425163426, Electricity dept@07644267252. Ravi@7748019702.
Posted on: Nov 12, 2016. Tags: Ravikant Pandre SONG VICTIMS REGISTER
500-1000 नोट : ग्रामीण क्षेत्रों में तकलीफ हो रही है पर काले धन पर अंकुश पाने सहयोग करें...
मिथलेश कुमार मरावी, ग्राम-हिरदेपुर, ब्लाक-मेहंद्वानी, तहसील-शहपुरा, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से ये बता रहे हैं कि पांच सौ और एक हजार के नोट को काला धन पर रोक लगाने के लिए मोदी सरकार ने बंद कर दिया है|वे आदिवासी भाइयों से निवेदन कर रहे हैं कि आप डरे नहीं और आपके पास जितने भी पांच सौ और एक हजार के नोट हों उनको दस नवम्बर से तीस दिसंबर तक अपने पास के बैंकों और पोस्ट ऑफिसों में जमा करायें एवं उसके बदले दस बीस,पचास सौ का नोट लें | वे कह रहे हैं कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी तकलीफ हो रही है पर वे सलाह दे रहे हैं कि चूंकि यह काम देश में काले धन पर लगाम लगाने के लिए किया जा रहा है इसलिए तकलीफ होने पर भी लोग कृपया इस काम में सहयोग करें। मरावी@9174280946
Posted on: Nov 10, 2016. Tags: MITHLESH KUMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
छूट गए छूट गए रे, छूट गये छूट गये रे...नशा विरोधी गीत
ग्राम बरबटिया, पोस्ट थाना रामकोला तहसील प्रतापपुर जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी आदिवासी समाज को दिए गए 5 लीटर दारू बनाने की छूट पर एक गीत सुना रहे हैं :
छूट गए छूट गए रे, छूट गये छूट गये रे-
पांच लीटर के छूट मा-
उही छूट मा छूट गे भैया दाई अउ ददा-
दाई-ददा के छुटेले अउ पिए के ईरादा बन थे-
छूट गए छूट गए रे, छूट गये छूट गये रे-
पांच लीटर के छूट मा-
उही छूट मा छूट गे भैया खेती अउ बाड़ी-
मोर गोठ ला लेला संगी हो, नई मारव लबारी-
छूट गए छूट गए रे, छूट गये छूट गये रे-
पांच लीटर के छूट मा...
Posted on: Nov 10, 2016. Tags: DHAN SAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो...प्रेरणा गीत
ग्राम-छतरपुर, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (म.प्र.) से मोहन मरावी एक गीत सुना रहे है:
जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो-
आगे-आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो-
तेज दौड़ने वाला खरह दो पग चलकर हार गया है-
धीरे-धीरे चलकर कछुआ देखो बाजी मार गया-
आगे-आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो...
