पूरे गाँव ने शौचालय निर्माण का काम किया, मजदूरी का पैसा दो साल हो गए, नही दिया है...

बिरजू नगर, ग्राम-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोनसिंह, भद्दू सिंह बता रहे है शौचालय बनाने का काम किया था जिसका पैसा अभी तक नही मिला है| पंचायत में शौचालय का काम किया था, दो साल हो गयें एक रुपया नही दिया है, 5 दिन काम किया है जिसका भुगतान बाकी है, इस संदर्भ में सरपंच से शिकायत करते है तो वह कहते है, सचिव करेगा लेकिन वह भी इस ओर ध्यान नही दे रहे है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कृपया काम का पैसा दिलाने में मदद करे. कृपया इस नम्बर पर फोन करे: सचिव@9755927426. संपर्क@9285305688.

Posted on: Apr 24, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

प्रधान शिक्षक स्कूल में आकर सोते रहते हैं, मध्यान्ह भोजन का फर्जी बिल बनाते हैं: आरोप...

ग्राम-हरिन छपरा, विकासखण्ड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से राजेश माणिकपुरी प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सुंदरलाल भट्ट के उपर आरोप लगा रहे है कि श्री भट्ट के द्वारा पढ़ाने की बजाय शाला में दिनभर सोए रहते है, मध्यान्ह भोजन में बच्चों के उपस्थिति को बढा कर दर्शाया जाता है| इसकी शिकायत एस.डी.एम. बोड़ला से 29-09-2017 को एवं कलेक्टर जन दर्शन में 11- 10-2012 को भी की गई, पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुआ है. शाला में कुल छात्रों की संख्या 150 है. इन नम्बरों पर फ़ोन करे. S.D.M@9435564563, शिक्षा अधिकारी@9425558663. राजेश माणिकपुरी@9009711747.

Posted on: Apr 21, 2018. Tags: RAJESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हम 40 घर के बैगा आदिवासी झिरिया से एक किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाकर जीते है...

भल्लिन दादर, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़ ) से भारत सिंह, तिहार सिंह और दुक्खू राम बता रहे हैं, भल्लिन दादर में 40 घर के लोगों को पीने के पानी की समस्या हो रही है. अभी गाँव से एक किलोमीटर दूर से गोदरा झिरिया से पीने का पानी लाकर उपयोग कर रहे हैं| गाँव के लड़का हो या लड़की सभी नहाने के लिए भी वहीं जाते हैं, सरपंच सचिव को कई बार शिकायत की गई परन्तु कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं. इन नम्बरों पर फ़ोन करे: P.H.E.@9893883154, S.D.M@7587202092. उदय माणिकपुरी@ 8085182856.

Posted on: Apr 21, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER

मैं बूढा, ग़रीब हूँ, निराश्रित पेंशन नही मिल रहा, अधिकारी बोलने पर मुर्गे की मांग करता है...कृपया मदद

आवास पारा, ग्राम-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से जट्टीराम बता रहे है, निराश्रित पेंशन नही मिल रहा है. बता रहे है मैं खेती मजदूरी, नागर भी नहीं चला सकता, बुढा हूँ, अगर सरकार सभी को दे रही है तो, मुझ गरीब को क्यों नही| सरपंच सचिव से बोलता हूँ तो, सचिव मुर्गे की मांग करता है, अगर यह पेंशन मिल जाये तो जीविका चलाने में जरुरी जरूरतों का चीज़े लेने में सहायता हो जायेगी, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, कृपया पेंशन दिलाने में मदद करे. दिए गए नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए ताकि निराश्रित पेंशन मिल सके. पंचायत सचिव@9755927426. ग्रामीण@9174588863.

Posted on: Apr 21, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : जंगल से हमे खाने को तेंदू, छार, महुआ, भेलवा इस तरह के फल मिलते हैं...

आश्रित ग्राम-सुरहित, ग्राम-परमेश्वरपुर, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल मरकाम सीजीनेट के गणेश आयाम को बता रहे है कि उनका ग्राम जंगल बीचो बीच बसा हुआ है और उनको जंगल से कई प्रकार के फल मिलते है जलाऊ लकड़ी मिलता है, घर बनाने के लिए लकड़ी मिलता है और सीजन-सीजन में तेंदू, छार, महुआ, भेलवा, इस तरह के फल फूल मिलते है| उनके यहाँ के जंगल में उत्पाती जानवर भी है जैसे 15-20 साल से हाथी परेशान कर रहे हैं, हाथी घरो को गिरा देते है, फसलो का नुकसान बहुत करते है, पहले बन्दर परेशान करते थे पर अब बन्दर नहीं हैं | गणेश आयाम@9753553881.

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: RAMLAL MARKAM SURAJPUR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »