रासायनिक खाद का उपयोग कम करता हूँ, देसी बीज और गोबर खाद का ही उपयोग करता हूँ...
छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राम पंचायत-बोटिकेनरा से सुखराम पोयम बता रहे हैं कि जब से पढाई-लिखाई छोड़ा हूँ तब से खेती बाड़ी का काम करता हूँ और पंचायत में सोसाईटी भी चला रहा था तभी गाँव के लोग सरपंच के लिए चुने और मुझे चुनाव लड़ाया और मै जीत गया. 5 वर्ष सरपंची किया। अपने कार्यकाल में बहुत काम किया इनकी पत्नी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं और इस बार महिला सीट थी इसलिए इस बार सरपंच चुनाव नहीं लड़ा 5 वर्ष में नए तरीके से खेती करना भी शुरू किया हूँ आम, काजू, मुनगा, सागवन आदि का पेड़ लगाया और पंचायत में भी कई तरह का योजना लाया, रासायनिक खाद का उपयोग बहुत कम करता हूँ देसी बीज का ही उपयोग करता हूँ (169768) CS
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: AGRICULTURE CG SONG SUKHRAM POYAM VICTIMS REGISTER
जय बड़ा देवा सेवा ला ले लेना मोर...गोंडवाना गीत-
ग्राम-इन्द्रपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से रामचंद्र सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
जय बड़ा देवा सेवा ला ले लेना मोर-
भक्ति ला दे देना तोर-
सात गा रोटी चढाऊं देवा-
नारियल तोला चढाऊं मोरे
देवा-बैशाख महिना म आ गये तोर त्यौहार-
दे देना मोला देवत है त्यौहार-
ले लेना देवा तोर मोर उजाला-
दे देना तोरे शक्ति ला देवा-
ले लेना देवा मोरे भक्ति ला देवा...
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: HINDI SONG RAMCHANDRA SINGH SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
Impact : सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद दो हफ्ते के बाद रोड़ बनाना शुरू किये गये, सभी गाँव वालें ख़ुश है...
जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल और उनके साथ है ग्राम कट्टागुढ़ा के निवासी सोहन भद्रा वे बता रहे है गाँव से करीब 5 किलोमीटर दुरी पर रोड़ बहुत ही ख़राब था जो मैन रोड़ को जाती है रोड़ बनवाने के लिए सरकारी विभाग में कई बार बात करके आवेदन दिए परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये रोड़ ख़राब होने कारण कई दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा था इसलिए सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये जिसके पश्चात् सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर दो हफ्ते के अंदर रोड़ बनना शुरू किये गये इस प्रकार से समस्या का निदान कराने में मदद किये इसलिए समस्या से संबधित अधिकारीयों एंव सीजीनेट सुनने सेल साथियों को धन्यवाद कर रहें है. संपर्क 9347485369. RK
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: IMPACT KANHAIYALAL KEWAT SONG SUKMA CG VICTIMS REGISTER
बन्दर मामा पहन पजामा दावत खाने आये....कविता
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से जानवीरानू धुर्वा एक कविता सुना रही है:
बन्दर मामा पहन पजामा दावत खाने आये-
पीला कुर्ता टोपी जूता वह बहुत इतराए-
जलेबी में जी चाहा मुह में रखा गप से-
नरम नरम था गरम गरम था-
जीभ जल गई झट से CS
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH JANVIRANU DHURWA KAVITA SONG VICTIMS REGISTER
रात की तन्हाई में जब याद तेरी आती है...कविता-
ग्राम-नवलपुर, पोस्ट-कोतरी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से निशु बुनकर एक कविता सुना रही है:
रात की तन्हाई में जब याद तेरी आती है-
चाँद का उगना भाता है तारो की बारात सुहाती है-
फूलो से सवकर चांदनी धरा पे जैसे आई हो-
नदियों ने सागर से मिलकर जैसे प्यास भुजाई हो-
सागर की मोजो पर बहार सी छा जाती है-
रात की तन्हाई में जब याद तेरी आती है...
