पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली के मार के डर ले विस्थापित हुए, मुआवजा नहीं मिला है,
संतुराम वरदा, पिता जोगाराम वरदा, ग्राम आलबेड़ा, पंचायत कुतुल, ओरछा जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान पता गुड़रीपारा शांतिनगर जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं 2011 में उनके परिवार के चाचा और छोटे भाई को नक्सली लोग पकड़ कर मारे थे। और नक्सली लोग घर के पूरे परिवार को पुराना गांव से भगा दिए। वहां से मार से डर के कारण खेती बाड़ी घर छोड़ कर शांतिनगर नारायणपुर में आकर रह रहे हैं। उनके घर में 5 परिवार है। पूराना गांव से आने के बाद उन्हें सरकार के तरफ से मुआवजा और नौकरी नहीं मिला है| इसके लिए उन्होंने नारायणपुर थाना में आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। इसलिए साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि सरकार से बात कर के मुआवजा दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9406077166.
Posted on: Jan 23, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली के डर से गांव छोड़कर नारायणपुर में विस्थापित है
ग्राम पंचायत-मुरूमवाडा, जाटलूर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) पूराना गांव है। वर्तमान पता शांतिनगर जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से जंगलु वडडे, पिता रामूराम वडडे, बता रहे हैं उनकी दीदी सुनीता वडडे ओरछा में रहती थी उनकी दीदी को सहयता के लिए 2004 में ओरछा बुलाए। सुनीता वडडे को नक्सली लोग पकड़ कर ले गए और जंगल में घुमाए, लगभग एक सप्ताह तक नक्सली लोग बांध कर मारने के लिए रखे थे। फिर सुनीता जी ने वहां से रात में बाहना बना कर भाग के वापस घर आ गई। फिर वहां से डर के कारण अपना पुराना गांव छोड़कर शांतिनगर में आकर रह रहे हैं। उन्हें अभी तक सरकार के तरफ से उनको मकान नहीं मिला हैं। मदद की अपील कर रहे हैं उनको सरकार की तरफ से मकान मिल जाने से रहने में सुविधा होगी। उनका बहन लोग का सादी हो गई हैं अभी परिवार में तीन लोग रहते हैं। और जंगलु वडडे, पेंटिग काम करते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:8839417192.
Posted on: Jan 23, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA VICTIM REGISTER
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
शुद्धराम, मंडावी, ग्राम पंचायत-शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ) से बता रहे हैं उनके घर में बिजली मीटर नहीं लगा था। दो साल से नहीं लगा था। फिर उन्होंने सीजीनेट में अपना समस्या रिकॉर्ड किए फिर उनके घर में मीटर लग गया। इसलिए सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9407966201
Posted on: Oct 18, 2022. Tags: CG IMPACT NARAYANPUR
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
शुद्धराम, मंडावी, ग्राम पंचायत-शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ) से बता रहे हैं उनके घर में बिजली मीटर नहीं लगा था। दो साल से नहीं लगा था। फिर उन्होंने सीजीनेट में अपना समस्या रिकॉर्ड किए फिर उनके घर में मीटर लग गया। इसलिए सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9407966201
Posted on: Sep 30, 2022. Tags: CG IMPACT NARAYANPUR
IMPACT :सीजीनेट में रिकॉर्ड किए दो महीने के बाद सीजीनेट के मदद से उनके घर में मीटर लग गया
सिधुराम मंडावी, नगर पालिका शांतिनगर जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके घर मीटर नहीं लगा था। दो साल हो गया था। फिर उन्होंने अपनी संदेश सीजीनेट में रिकॉर्ड किए दो महीने के बाद सीजीनेट के मदद से उनके घर में मीटर लग गया। इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@940797620.
