पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली के मार के डर ले विस्थापित हुए, मुआवजा नहीं मिला है,

संतुराम वरदा, पिता जोगाराम वरदा, ग्राम आलबेड़ा, पंचायत कुतुल, ओरछा जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान पता गुड़रीपारा शांतिनगर जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं 2011 में उनके परिवार के चाचा और छोटे भाई को नक्सली लोग पकड़ कर मारे थे। और नक्सली लोग घर के पूरे परिवार को पुराना गांव से भगा दिए। वहां से मार से डर के कारण खेती बाड़ी घर छोड़ कर शांतिनगर नारायणपुर में आकर रह रहे हैं। उनके घर में 5 परिवार है। पूराना गांव से आने के बाद उन्हें सरकार के तरफ से मुआवजा और नौकरी नहीं मिला है| इसके लिए उन्होंने नारायणपुर थाना में आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। इसलिए साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि सरकार से बात कर के मुआवजा दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9406077166.

Posted on: Jan 23, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA VICTIM REGISTER