पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली के मार के डर ले विस्थापित हुए, मुआवजा नहीं मिला है,

संतुराम वरदा, पिता जोगाराम वरदा, ग्राम आलबेड़ा, पंचायत कुतुल, ओरछा जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान पता गुड़रीपारा शांतिनगर जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं 2011 में उनके परिवार के चाचा और छोटे भाई को नक्सली लोग पकड़ कर मारे थे। और नक्सली लोग घर के पूरे परिवार को पुराना गांव से भगा दिए। वहां से मार से डर के कारण खेती बाड़ी घर छोड़ कर शांतिनगर नारायणपुर में आकर रह रहे हैं। उनके घर में 5 परिवार है। पूराना गांव से आने के बाद उन्हें सरकार के तरफ से मुआवजा और नौकरी नहीं मिला है| इसके लिए उन्होंने नारायणपुर थाना में आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। इसलिए साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि सरकार से बात कर के मुआवजा दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9406077166.

Posted on: Jan 23, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली के डर से गांव छोड़कर नारायणपुर में विस्थापित है

ग्राम पंचायत-मुरूमवाडा, जाटलूर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) पूराना गांव है। वर्तमान पता शांतिनगर जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से जंगलु वडडे, पिता रामूराम वडडे, बता रहे हैं उनकी दीदी सुनीता वडडे ओरछा में रहती थी उनकी दीदी को सहयता के लिए 2004 में ओरछा बुलाए। सुनीता वडडे को नक्सली लोग पकड़ कर ले गए और जंगल में घुमाए, लगभग एक सप्ताह तक नक्सली लोग बांध कर मारने के लिए रखे थे। फिर सुनीता जी ने वहां से रात में बाहना बना कर भाग के वापस घर आ गई। फिर वहां से डर के कारण अपना पुराना गांव छोड़कर शांतिनगर में आकर रह रहे हैं। उन्हें अभी तक सरकार के तरफ से उनको मकान नहीं मिला हैं। मदद की अपील कर रहे हैं उनको सरकार की तरफ से मकान मिल जाने से रहने में सुविधा होगी। उनका बहन लोग का सादी हो गई हैं अभी परिवार में तीन लोग रहते हैं। और जंगलु वडडे, पेंटिग काम करते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:8839417192.

Posted on: Jan 23, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA VICTIM REGISTER

सिलेरू नदी में डैम बना इसलिए उन्हें विस्थापित होना पड़ा

ग्राम एटूटेंगगुड़ा, पंचायत डूडामेटा, ब्लाक कोरकोंडा जिला मलकानगिरी, ओडिशा से ईश्वर पांगे जी बता रहे हैं 40 से मलकानगिरी डूडामेटा में रह रहे हैं। पहले रब्बा बाबी मेला में रहते थे। 40 साल पहले सिलेरू नदी में डैम बना इसलिए उन्हें विस्थापित होना पड़ा। आने के बाद जंगल था उससे कटाई किए फिर घर बना कर रह रहे है। सरकार रहने के लिए माना कर रहे थे। लेकिन गांव के लोग लड़ाई किए फिर उन्हे जमीन का पट्टा भी सरकार दी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:7022057517.

Posted on: Dec 03, 2022. Tags: DISPLACED KORKONDA MALKANGIRI ODISHA

पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम के डर कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है,तेलंगाना सरकार

ग्राम-ओटेसेरुवु, पंचायत-रिंगरेड्डीपल्ली, ब्लॉक-मुल्कलपल्ली, जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना)से मडावी सुरेश बता रहे है 2005 सलवा जुडूम के डर कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है, तेलंगाना सरकार ने उनके गाँव के लिए कोई सुविधा नहीं दे रही है और उनके जमीन को कब्सा कर पौधारोपण लगाये है, वहां के ग्रामीणों को जीने कि बहुत दिक्कत हो रहा है,ग्रामीणों का कहना है कि तेलंगाना सरकार द्वारा जमीन पट्टा बनवा दिया जाये तो उनके लिए मदद हो सकता है अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है|संपर्क नंबर@6305730247.

Posted on: Aug 07, 2022. Tags: BHADRADRI DISPLACED GONDI IDP KOTHAGUDEM MULKALPALLI POLICE VICTIM TG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: भाई की नौकरी अनुकंपा के रूप में इनके परिवार को मिला...

भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर बस्तर (छत्तीसगढ़) से लता उसेंडी जी बता रहे हैं इनके मूल गाँव में नक्सलियों ने इनके पिताजी को और भाई पुलिस में थे उनको भी मार दिया|इस कारण इन्होंने गाँव को छोड़कर भानुप्रतापपुर 2004 से आकर बस गये हैं|इनके घर में सहायता राशि के रूप में एक लाख रुपये एवं नौकरी मिली है|इनकी मांग है कि इनके भाई भी पुलिस में थे इनकी नौकरी अनुकंपा के रूप में इनके परिवार को मिल जाए| संपर्क नंबर पीड़ित@9406301465.

Posted on: Jul 17, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »