2 साल से हमारे गाँव के स्कूल के हैंडपंप से खराब पानी निकल रहा है, आवेदन का कोई असर नही...

ग्राम-टुटही झरिया, पंचायत-पकनी, पोस्ट-डिजावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामबिलास, देवसाय, वीरसाय और शिवमंगल बता रहे हैं कि उनके गांव के स्कूल में एक हैंडपंप है, जिसमे 2 साल से खराब पानी निकल रहा है, बच्चे ढोडी से पानी पीते हैं, जिससे बीमार पड जाते हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच के पास आवेदन दिया, अधिकारी बन जायेगा बोलते है, लेकिन आज तक कोई कारवाही हो पाई है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैंडपंप ठीक करने में मदद करे : सरपंच@8717929426, सचिव@9617563074, PHE@7697747447. संपर्क नंबर@8516970286.

Posted on: Aug 02, 2018. Tags: KANHIYALAL KEWAT RAMVILAS SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

भूमि सीमांकन के लिए दो बार आदेश जारी कराया, अधिकारी आज कल कहकर बेवकूफ बनाते हैं...

ग्राम+पोस्ट-लांजित, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धरम सिंह आयाम बता रहे हैं, उनके पिता शिव नारायण सिंह के नाम से भूमि सीमांकन कराने के लिए लोक सुराज में 2017 में आवेदन किया था जिस पर पटवारी ने कहा आदेश कराकर लाईये तब सीमांकन होगा, तब 11-05-17 को आदेश कराकर पटवारी को दे दिया, लेकिन अधिकारी आज कल बोलकर घुमाते रहे, पुन : 2018 में आवेदन करने पर अधिकारी फिर से आदेश कराने के लिए बोले, जिस पर 07-03-18 को फिर से आदेश कराकर अधिकारी को दिए, लेकिन अभी भी अधिकारी आज कल कर के काम को टाल दे रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर मदद करे : पटवारी@9926143047, तहसीलदार@9826193747, सचिव@9669467580. संपर्क नंबर@9977303211.

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: DHARAM SINGH AYAM PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में सड़क की खराब स्थिति से सभी स्थानीय अधिकारी अवगत है, लेकिन ध्यान नही दे रहे...

ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं, पंडरिया जनपद से बजाक मार्ग जो कुकदुर, लखनपुर, कोलमी से होते हुवे जो रास्ता गुजरा है, वह बहुत खराब है, कीचड़ है, गड्ढ़े हैं, लोगो को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है, इस समस्या से सभी स्थानीय अधिकारी अवगत हैं उनको कई बार इसके लिए अनुरोध किया गया है पर इसके बावजूद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा हैं, इसलिए सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे सड़क की समस्या हल हो सके : विधायक@9424108817, तहसीलदार@7722880906. संपर्क नंबर@9575248234.

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM ROAD PROBLEAM SONG VICTIMS REGISTER

सतरंगिया लहराए, हो देवा मोरे, सतरंगिया लहराए...गोंडी भक्ति गीत-

ग्राम-सिरोलीपार, विकासखण्ड, तहसील-लखनादोन, जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से राविन साह उइके गोंडी समाज के देवी-देवताओं का एक गीत सुना रहे हैं :
सतरंगिया लहराए, हो देवा मोरे, सतरंगिया लहराए-
कौन मढ़ा है तेरो ठाना, कौन है पूजनहार-
कौन करत है तोरी सुमरनी, कौन करे गुणगान-
साजा मढ़ा है तेरो ठाना, कोया पूजनहार-
मुठवा करत है तोरी सुमरनी-
लिंगो करत है तोरी सुमरनी, सगाजन करे है गुणगान...

Posted on: Jul 29, 2018. Tags: GONDI SONG ROBIN UIKEY

6 महीने से बिजली खराब, वर्षा में चिमनी भी नहीं जलती, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नही दे रहे...

ग्राम पंचायत-खैरा, पोस्ट-बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोना सिंह नेताम, रमेश सिंह और आलोक सिंह बता रहे है कि उनके गांव में 6 महीने से बिजली खराब है, लोगो को अंधेरे में रहना पड़ रहा है, बारिश में ढिबरी भी नहीं जलता, वन्य क्षेत्र होने के कारण वहां काफी दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए विभाग में आवेदन दिया था, कर्मचारी 15 दिन में आने को बोले लेकिन अभी तक नही आए हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करे: सरपंच@9575699372, मैकेनिक@9926344968,
क्रेडा विभाग@9972017499. संपर्क नंबर@8458812499/8120694689.

Posted on: Jul 26, 2018. Tags: ELECTRICITY PROBLEM RAMESH SINGH SONA SINGH NETAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »