हमारे वार्ड में दो महीने से हैण्डपम्प खराब है, शिकायत पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-झलमला, ब्लाक-मस्तूरी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से निर्मला साहू के साथ में नागेश्वरी साहू बता रही हैं कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10 में एक हैण्डपम्प है वो भी दो महीने से खराब पड़ा है जिसकी शिकायत उन्होने कई बार सम्बंधित विभाग में किया है, वे अपने वार्ड की पंच हैं और ब्लाक भारतीय जनता पार्टी की पदाधिकारी भी हैं, उन्होंने जिले में भी अपनी समस्या रखी, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनके वार्ड का हैण्डपम्प को सुधारा जा सके |P.H.E अधिकारी@9827900275. निर्मला साहू@8305763128
Posted on: Aug 06, 2017. Tags: NIRMALA SAHU NAGESHWARI SAHU SONG VICTIMS REGISTER
जंगल विभाग वाले अधिकारी हम आदिवासियों को मार रहे हैं हमारे घर जला रहे हैं कृपया मदद करें...
ग्राम गोरेनाला, पोस्ट दुगली, तहसील-नगरी, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से भूषण लाल नागेश बता रहे हैं कि उनके क्षेत्र में 1947 के पहले से सुखराम नागे के नेतृत्व में जंगल की ज़मीन का आंदोलन चल रहा है जिसका हल अब तक नहीं निकला है पिछले कुछ हफ़्तों में भी वन विभाग के लोगों ने इन गाँवों में आकर घर जलाए हैं और हम आदिवासियों के साथ मारपीट की है और हमें गाँव छोड़कर जाने का आदेश दिया है जबकि वन विभाग के कुछ अधिकारी वन अधिकार की तहत ज़मीन का पट्टा देने की बात भी करते करते हैं जब हम उनसे मिलने जाते हैं. आप सभी साथियों से अनुरोध है कि कृपया DFO@07722236137, फारेस्ट विभाग अधिकारी @7587011351 को फोन कर दबाव बनाएं। भूषण लाल नागेश@9406003176
Posted on: Apr 10, 2017. Tags: BHUSHANLAL NAGESH SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ के धमतरी के नगरी इलाके में चल रहे आदिवासी वन जमीन अधिकार आंदोलन से रिपोर्ट...
छत्तीसगढ के धमतरी जिला के नगरी क्षेत्र में चल रहे वन अधिकार आन्दोलन से भूषण लाल नाग बता रहे हैं कि लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद 1987 में शासन से १८ बसाए आदिवासी गाँव को मान्यता देने का समझौता किया गया था पर सिर्फ १३ को ही अब तक मान्यता दिया गया है । बाकी गाँवों को को मान्यता देने के लिए पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है पर प्रशासन से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और मीडिया से भी कोई मदद नहीं मिल रही है । इसलिए वे सीजीनेट स्वर में रिकार्ड कर रहे हैं । उनका कहना है कि यह संविधान की ५ वीं अनुसूची का इलाका है और वन अधिकार क़ानून के तहत आदिवासियों को ज़मीन का पट्टा ऐसे भी मिल जाना चाहिए पर ऐसा नहीं हुआ है। भूषण@9669683673
Posted on: Dec 15, 2016. Tags: BHUSHAN LAL NAG SONG VICTIMS REGISTER
जिस दिन समाप्त होगी पुरानी हजार पांच सौ की नोट...नोटबंदी पर कविता
गंगोटिया चाय बगान, ब्लाक कालचीनी, जिला अलीपुर पश्चिम बंगाल से विमल नाग पुराने नोटों पर एक स्वरचित कविता सुना रहे हैं:
जिस दिन समाप्त होगी पुरानी हजार पांच सौ की नोट-
नही रहेगी भारत वर्ष के नागरिको में खोट-
न बरसेगी पैसा और नाही खरीद पाएंगे वोट-
समाप्त होगी काले धन की काली कमाई-
आयेगा एक दिन गरीब मजदूरो का भी समय-
न रहेगी कोई नेताओ का खेल, पूरे भारत वर्ष में रहेंगे हम सब मेल-
ना उच्च-नीच ना भेदभाव, सब प्यार ही प्यार हमरा भारत प्यारा...
Posted on: Dec 06, 2016. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIMAL NAG
हम अधिकारियों को बोलते बोलते थक गए हैं पर हमारे आदिवासी गाँव में सड़क नहीं बनवा रहे हैं...
ग्राम चिंतागुडा, पोस्ट मोवड़, आसिफाबाद मंडल जिला कुमरम भीम (तेलंगाना) से आतराम नागो राव उनके आदिवासी गाँव में सड़क की समस्या के बारे में बता रहे हैं वे कह रहे हैं कि वे लोग पंचायत और अधिकारियों से अनुरोध करते हुए कई साल बीत गए हैं पर उनके गाँव में पक्की सड़क नहीं बन पाई है अधिकारियों ने सड़क पर सिर्फ मिट्टी डलवा दिया है जिसकी शिकायत कई बार किया गया पर अधिकारी कोई कार्यवाही नही कर रहे है । इसके लिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले सभी साथियों से मदद करने के लिए अपील कर रहे है कि वे इन अधिकारियों पर फोन कर दबाव डालें और उनकी समस्या का समाधान करें @9705231041 @8465931555. आतराम नागो राव@7744807831
