क्या देखे हवे यहिरा बासुरी बजावे...पारम्परिक सुग्गा गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक पारम्परिक सुग्गा गीत सुना रहे हैं:
क्या देखे हवे यहिरा बासुरी बजावे-
मोर सुग्गा रे का देखे मन पछताय राजा राम-
गाय भैस देखे बंसिया बजाय-
मोर सुग्गा रे समय देखे मन पछताय-
मोर सुग्गा रे अकाल देखे मन पछताय राजा राम-
कोन बने अहिरा गईया चरावे-
मोर सुवा रे कोन गए पानी ला पियाय-
काहे के दुली बने गईया चराए-
मोर सुग्गा रे समु गए हे पानी ला पियाय-
पानी पियाय के तिखुर चढ़ावे राजा राम-
सुग्गा ला घर मुख गईया ला चढ़ाय...
Posted on: Oct 09, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
दंतेवाड़ा मेरे सूरजपुर जिले जैसा ही है, यहां भी पहाड़, जंगल और आदिवासी हैं जैसा मेरे घर में है...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) के कैलाश पोया अपने सभी साथियों के सांथ जिला-दंतेवाड़ा में सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा करते हुए अपने अनुभव को सीजीनेट के सभी श्रोताओं के सांथ बांट रहे हैं, ये बता रहे हैं इन्होने इससे पूर्व न रायपुर देखा था न जगदलपुर देखा था लेकिन इस यात्रा से जिला दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी माता के दर्शन करने का सौभाग्य मिला, और इस जिले के गोंड आदिवासियों से मिलने का मौक़ा मिल रहा है. यहाँ पर अभी भी बारिश का माहौल और हरे-भरे वन, पहाड़ इन्हें अपने जिले सूरजपुर जैसा ही प्रतीत होता है यहाँ के सुन्दर वातावरण को देखकर ये शांति का अनुभव कर रहे हैं, इस जगह पर आने के अवसर और सकुशल पहुँचने के बाद ये सभी को अभिवादन कर रहे हैं | कैलाश पोया@9753553881
Posted on: Oct 07, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
धरती कर नाम गोंडवाना परे भाई...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कविता सुना रहे हैं:
धरती कर नाम गोंडवाना परे भाई-
मिल जुल के भईया जिंदगी ला बिताई-
धरती के हीरा मोती हमरे बाचाई-
नाती पुती ओला हमरे देखाई-
कागज़ के रुपिय ए मन हमके दिखाई-
हमार सम्पति ला लुटे बर ए मन लगाई-
एक दिना डेरा झोला हमके धराही-
येही दिन डंडा बन्दूक ओमन दिखाई-
मिल जुल के भईया जिंदगी ला बिताई-
धरती कर नाम गोंडवाना परे भाई...
Posted on: Oct 04, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हे प्रभु मन में दीप जला दे, हे प्रभु दिल में जोत जला दे...धर्म गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से खुशी पोया एक धर्म गीत सुना रही हैं :
हे प्रभु मन में दीप जला दे,हे प्रभु दिल में जोत जला दे-
ज्ञान की जोती मेरे मन में,मन में दीप जला दे-
विश्व की जोती मेरे मन में, मन में दीप जला दे-
शांति की जोती मेरे मन में,हे प्रभु दिल में जोत जला दे...
Posted on: Sep 29, 2017. Tags: KHUSHI SONG VICTIMS REGISTER POYA
Impact: Got money for institutional delivery after report on CGnet, thanks...
ग्राम-देवरी, ब्लाक -प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया आज एक साथी ग्रामवासी राजकुमार मरकाम के सांथ हैं जो आज खुश है और अपनी खुशी आप सभी के साथ बांटना चाहते हैं ये बता रहे हैं कि कुछ समय पहले शासकीय चिकित्सालय में इनके बच्चे का जन्म हुवा था जिसका पैसा इन्हें मिलना था जो नही मिल पा रहा था, वे कई महीने तक अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे पर उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तब इन्होने सीजीनेट में रिकार्ड किया और सीजीनेट सुनने वाले साथियो से अधिकारियों पर फोन से दबाव डालने का अनुरोध किया, जिसके बाद इन्हें पैसा मिल गया इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों और सम्बंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं | कैलाश पोया@9753553881.
