गाँव में सड़क नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...कृपया मदद करें...
ग्राम-तेलियापानी, अजवाईनबाह, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल बता रहे हैं| उनके गाँव में रोड की समस्या है| गाँव में सीसी रोड नहीं बना है| जिसके कारण लोगो को आने जाने, वाहनों को लाने ले जाने में दिक्कत होती है| अजवाइनबाह से तेलियापानी तक रोड नहीं बना है| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में सीसी रोड बनवाने में मदद करें : उप सरपंच@9644741264. संपर्क नंबर@7869514948.
Posted on: Jul 27, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में 4 दिन से लाईट की समस्या है, लोगो को दिक्कते होती है...मदद की अपील-
पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रहे हैं| गांव में लाईट की समस्या है| जिसके कारण लोगो को दिक्कत होती है| 4 दिन ये समस्या बनी है| रात में जहरीले जीवो का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं|दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें :
कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@6232255607.
Posted on: Jul 26, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
कच्ची सड़क के कारण बारिश में कीचड़ होता है, आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम-हटवा, विकासखण्ड-गौरया, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| गाँव में आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है| जिसके कारण बारिश में कीचड़ हो जाता है| जिसके कारण लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@7587968200. संपर्क नंबर@9617652699.
Posted on: Jul 25, 2019. Tags: CHHATARPUR MP PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
बिभागिय लापरवाही के कारण जमीन पट्टा नहीं मिला आदिवासी परिवारों को
ग्राम इप्पलागुम्पू,पंचायत पगापगाडेरू,तहसील मनुगूरू,जिला भद्रादीकोत्तागूडेम,राज्य तेलंगाना,नारायणा जी मडकं शरत कुमार से बात कर रहे है|वे बता रहे है,हम काफ़ी सालों से जंगल की जमीन रह रहे है,लेकिन हम को जमीन का पट्टा अभी तक नहीं मिला है,हमारा गॉंव में पूरा ३४ घरों है,इसीलिए हम सभी ग्रामीण को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वन बिभाग के लोग का डर बना रहता है,हमारे गॉंव में एक एक आदमी के पास ३,४,५ एकड़ जमीन है,गॉंव के सभी ग्रामीण मिलकर पी.ओ.और तहसीलदार को आवेदन पत्र लिखित रूप से दिया पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है,वन क्षेत्र होने के कारण यहाँ हास्पिटल जाने में भीपरेशानी होती है सड़क के अभाव के कारण ...
Posted on: Jul 25, 2019. Tags: NARAYANA TELANGANA PROBLEM
3 दिन से ट्रांसफार्मर ख़राब है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-मडमडा, थाना-पांडा तरई, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झारिया बता रहे हैं| उनके गाँव में बिजली ट्रांसफर्मर 3 दिन से ख़राब है समस्या की जानकारी बिजली विभाग में दी जा चुकी है| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| गाँव में बिजली नहीं होने से लोगो को दिक्कते हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9425228410. संपर्क नंबर@9685784766.
