2 महीने से लाईट नहीं है, कर्मचारी देख कर जाते हैं, लेकिन लाईट नहीं आया है...मदद की अपील-

ग्राम-बाह्पनी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं| गाँव में 2 महीने से लाईट नहीं है| लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| निवासी नचकार सिंह धुर्वे का कहना है| 2 माह से लाईट नहीं है| बीच में एक-दो दिन लाईट जला था| उसके बाद से नहीं है| इससे रात में महिलओं को भोजन बनाने में दिक्कत होती है| सांप, बिच्छू का खतरा रहता है| लाईट ठीक करने करमचारी 3 दिन पहले आये थे| लेकिन लाईट आज भी नहीं है| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं| अधिकारियों से बात कर लाईट की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@8668496368.

Posted on: Aug 12, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप सुधार के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती है...मदद की अपील-

ग्राम-पराद, पंचायत-रिमारी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से तुलसी प्रसाद प्रजापति बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 18 में आंगनवाडी के पास का हैण्डपंप ख़राब है| जिसके सुधार के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| सी एम हेल्पलाइन में भी आवेदन किये| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9200272666, संपर्क नंबर@9009392991.

Posted on: Aug 11, 2019. Tags: MP PROBLEM REWA SONG TULASI PRASAD VICTIMS REGISTER

गाँव के लोगों छोटा मोटा प्लास्टिक से घर बनाके रह रहे है...कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मोसलमडूगु, तहसील-भुर्गुमापाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से कोर्सम बोज्जया बता रहे है| हम 20 सालों से यहां रह रहे है| लेकिन घर नहीं, कुछ नहीं है| हमारे गाँव के लोगों छोटा मोटा प्लास्टिक से घर बनाके रह रहे है| इस समस्या के को हल कराने के लिये अधिकारीयों के पास गये| अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| दिये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें : तहसीलदार@9701346978. संपर्क नंबर@893778321.

Posted on: Aug 11, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब होने से गाँव में एक साल से बिजली की समस्या है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बेलबहरा, तहसील-खडगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से देवकुमार और सूर्यप्रताप सिंह बता रहे हैं| गाँव के वार्ड क्रमांक 7 मौहारी पारा में ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब है| जिसके कारण एक साल से बिजली की समस्या हैं| आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं | लोगो को अंधेरे में रहना पड़ता है| बच्चो को पढाई करने में दिक्कत होती है| जहरीले जीवो का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर, गाँव में बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : शंकर सिंग@6561204223. विद्युत विभाग@6562047316, SDM@8827150100, सरपंच@6564538890.

Posted on: Aug 11, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

पशु चिकित्सालय के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-भंडारगुडम, पंचायत-रायगुडम, तहसील-कुकनूर, जिला-पक्षिम गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से पोडियम नारेंद्र बता रहे हैं| भंडारगुडम गांव में 1500 मवेसी है| उनके ईलाज के लिये गाँव में पशु चिकित्सालय नहीं है| गाँव में पशु चिकित्सालय के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : विधायक@9849855444. संपर्क नंबर@347197121.

Posted on: Aug 10, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH PODIYAM NARENDRA PROBLEM WEST GODAVARI

« View Newer Reports

View Older Reports »