2 महीने से लाईट नहीं है, कर्मचारी देख कर जाते हैं, लेकिन लाईट नहीं आया है...मदद की अपील-
ग्राम-बाह्पनी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं| गाँव में 2 महीने से लाईट नहीं है| लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| निवासी नचकार सिंह धुर्वे का कहना है| 2 माह से लाईट नहीं है| बीच में एक-दो दिन लाईट जला था| उसके बाद से नहीं है| इससे रात में महिलओं को भोजन बनाने में दिक्कत होती है| सांप, बिच्छू का खतरा रहता है| लाईट ठीक करने करमचारी 3 दिन पहले आये थे| लेकिन लाईट आज भी नहीं है| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं| अधिकारियों से बात कर लाईट की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@8668496368.
