5 वी अनुसूची के क्षेत्र में ग्राम सभा को अपने पारम्परिक तरीके से जीने का निर्णय करने का हक़ है...
ग्राम-मेंडालेखा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से देवाजी तोफा बता रहे है 5 वी अनुसूची क्षेत्र में ग्राम सभा को आदिवासी की संस्कृति, समाज व न्याय व्यवस्था एवं जीवन जीने की पद्धति अनुसार जीने का अधिकार मिला है. यह यह सब हमारे पूर्वज, देवी देवता द्वारा पहले ही यह व्यवस्था बना कर दिया गया है|ग्राम सभा के माध्यम से जल, जंगल जमीन पर पूरे गाँव का मालिकाना हक्क है. पूरे देश के जल जंगल जमीन पर स्थाई ग्राम वासियों का अधिकार है अगर अच्छे से ग्राम सभा में प्रस्ताव किया जाये तो सरकार का कुछ भी नही है. अनुसूची क्षेत्र में रहने वाले चाहे वह आदिवासी हो या गैर आदिवासी सबका अधिकार है| यह हमारी आने वाली पीढ़ी को जानना जरुरी है और जागृत होना भी.
Posted on: Apr 09, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ द्वारा लगातार 22 फरवरी से हड़ताल ज़ारी, पर कोई सुन नहीं रहा है...
ब्लॉक-अंतागढ़, जिला-कांकेर, उत्तर बस्तर (छत्तीसगढ़) से उत्तम आटला ज्ञानिकराम उईके से बात कर रहे हैं जो मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ के उपाध्यक्ष है, वे बता रहे है, 22 फ़रवरी से लगातार रसोईया संघ के द्वारा हड़ताल जारी है. मांगे है जो व्यक्ति 2 अक्टूबर 1995 से सतत काम करता आया है जब से मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था शुरू हुई है, उसे सरकार द्वारा पद नियुक्त किया जाये, क्यूंकि 70-80 उम्र के लोगो के पास जीविका का कोई दूसरा साधन नहीं है, वर्षो तक सरकार के काम किया इसलिए पद नियुक्त कर रोज़गार दिया जाये. जो 2004 के रसोईया है उनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाये इन्ही मांगों को लेकर अनिचित्कालिन हड़ताल पर है| जब तक मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी.
Posted on: Apr 08, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में मूलनिवासियों के मुद्दों को लेकर 8 अप्रैल को आमसभा का आयोजन...
अनिल कुमार उमरे अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ़ इण्डिया के नेता बता रहे है अनुसूचित जाति, जनजाति के मुद्दों को लेकर 8 अप्रैल को महाराष्ट्र राज्य के गढ़चिरोली में आमसभा का आयोजन किया जा रहा है| जिस में आसपास के जिलों के लोग भी शामिल रहेंगे. बता रहे है अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ़ इण्डिया एक ऐसी पार्टी है जो देश में संवैधानिक, लोकतान्त्रिक एवं मानवतावादी पार्टी के रूप में उभरा है, पार्टी का गठन 14 अप्रेल 2013 को किया गया, भारत सरकार चुनाव आयोग द्वारा चुनाव चिन्ह प्राप्त हुआ. पार्टी देस भर काम कर रही है, देस के मुलनिवासियों के मुद्दों को लेकर हमारी पार्टी काम कर रही है इसीलिए हमारी पार्टी के द्वारा 8 अप्रेल 2018 को आदिवासी, मूलनिवासीयों के मुद्दों को लेकर जनसभा व सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है.
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
आंगनवाडी कार्यकर्ता 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर, मांग न पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन...
अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से पिल्ला बाई उईके बता रही है, पिछले तेरह दिनों से आंगनवाडी कार्यकर्ता 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है. हमारी मांगे है. शासकीय कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम 18,000 मानदेय. सेवा निवृत्त होने पर गुजरबसर के लिए कार्यकर्ता को तीन लाख व सहायिका को दो लाख दिया जाये. कार्यकर्ताओं को सुपरवाईजर बनाते समय उम्र की सीमा हटाई जाए, सीधे पदौन्नति किया जाए. मिनी आंगनवाडी केन्द्र को पुनः आंगनवाडी केन्द्र में तब्दील किया जाए. ड्रेस कोड बाध्यता हटाई जाए. मृत्य उपरान्त अनुग्रह राशी पचास हजार दिया जाए. उक्त सूत्रीय लम्बित मांगों को शासन प्रशासन द्वारा आज तक सकारात्मक पहल नही किया गया है| जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगी.
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
गोंडी मानकीकरण कार्यशाला के लिए पहली बार ट्रेन में बैठी, इसके पहले कभी ट्रेन देखी भी नहीं थी...
गोंडी मानकीकरण कार्यशाला, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली से उत्तम अटला के साथ बस्तर के नारायणपुर जिले के अबुझमाड क्षेत्र की विमला वड्डे जुडी हैं जो गोंडी भाषा में बात कर रही हैं कि उन्होंने पहली बार उनके गाँव से निकल कर ट्रैन से सफ़र कर दिल्ली तक आई हैं, इससे पहले ट्रेन में चढ़ना तो दूर उन्होंने कभी ट्रेन देखा भी नहीं था | गोंडी भाषा की मानकीकरण में वो शामिल रही और 6 राज्य के गोंडी भाषा के जानकार लोगों से मिली और उन्हें बहुत अच्छा लगा |होटल में रहना, अच्छा खाना, दिल्ली शहर में बहुत सारे बाग़ बगीचे देखना बहुत ही अच्छा लगा, आयोजन से जुड़े सभी लोगो को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रही है | उत्तम अटला@8435289352.


