2 महीने से लाईट नहीं है, कर्मचारी देख कर जाते हैं, लेकिन लाईट नहीं आया है...मदद की अपील-

ग्राम-बाह्पनी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं| गाँव में 2 महीने से लाईट नहीं है| लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| निवासी नचकार सिंह धुर्वे का कहना है| 2 माह से लाईट नहीं है| बीच में एक-दो दिन लाईट जला था| उसके बाद से नहीं है| इससे रात में महिलओं को भोजन बनाने में दिक्कत होती है| सांप, बिच्छू का खतरा रहता है| लाईट ठीक करने करमचारी 3 दिन पहले आये थे| लेकिन लाईट आज भी नहीं है| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं| अधिकारियों से बात कर लाईट की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@8668496368.

Posted on: Aug 12, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

चुन्नू मुन्नू हम दो दो भाई...कविता-

ग्राम-कुई, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रूद्र गौतम एक बाल कविता सुना रहे हैं :
चुन्नू मुन्नू हम दो दो भाई-
रसगुल्ले में हुई लड़ाई-
चुन्नू बोला मै खाऊंगा-
मुन्नू बोला मै खाऊंगा-
हल्ला सुनकर मम्मी आई-
दोनों को एक बात बताई...

Posted on: Aug 09, 2019. Tags: CG KABIRDHAM POEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

मोर संग चलव रे, मोर संग चलव ना...छत्तीसगढ़ी लोक गीत-

ग्राम-कुई, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़ी) से स्वाती वर्मा एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
मोर संग चलव रे, मोर संग चलव ना-
ये गिरे थके हपटे मन, अउ परे डरे मन के मन-
मै लहरिया मोर लहर मा फूलो फलो हरिया लो-
मोर संग चलव रे, मोर संग चलव ना...

Posted on: Aug 09, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

आंगनवाडी की कार्यकर्ता नियमित नहीं आने से व्यवस्था बिगड़ रही है...कृपया मदद करें-

ग्राम-बाह्पानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं| आंगनवाडी की कार्यकर्ता नियमित नहीं आती हैं| गाँव वालो की शिकायत है| उनकी ना आने से मध्यांह भोजन, बच्चो पढाई कोई भी ठीक से नहीं हो पाती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर| व्यवस्था को ठीक कराने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@8668496368.

Posted on: Aug 09, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

जब गुलाब का फूल बनूंगा...बाल कविता-

ग्राम-कुई, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रूद्र गौतम बाल कविता सुना रहे हैं :
जब गुलाब का फूल बनूंगा-
मधुर-मधुर सा मुस्काऊंगा-
जो पास मेरे तितली आये-
उसको अपना दर्द सुनाऊंगा...

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: CG KABIRDHAM POEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »