गाना हर हरा-भरा सुग्गर लागे संगी रे, दिनक राते पानी पहटे...गीत

ग्राम-देवरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं:
गाना हर हरा-भरा सुग्गर लागे संगी रे-
दिनक राते पानी पहटे-
गाना कुशियार हर हरा-भरा सुग्गर लागे संगी रे-
गोरी रे दिनक राते पानी पहटे-
राती-राती हाथी झुण्डत-झुण्डत करे परीशान-
साथी रे हरा-भरा सुग्गर लागे संगी र...

Posted on: May 26, 2019. Tags: CG KAILASH POYA PRATAPPUR SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सुखी तो गये नदी ढोढी रे सुखी गये फुलवार नही मिलय कंचा पान्हर...कविता

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहा है:
एदे होरी हो धूमा-धूमा करे घाम-
अकाबक छूटाथे परान हा-
सुखी तो गये नदी ढोढी रे-
सुखी गये फुलवार नही मिलय कंचा पान्हर...

Posted on: May 25, 2019. Tags: CG KAILASHSINGH POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

लेके थपी-थपी झोला-झोला पैसा, आके हमर देश में करे जैसा मन तैसा...गीत

नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं:
जागव रे जागव रे जागव रे जागव-
बांधव रे बांधव रे बांधव रे बांधव-
बांधव भई सुमत के बंधना-
और ये विदेशी मन ले अपन देश ला बचाना-
लेके थपी-थपी झोला-झोला पैसा-
आके हमर देश में करे जैसा मन तैसा...

Posted on: May 21, 2019. Tags: CG JAGDEVPRASAD POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मानव सतत प्रयास कर अपने जीवन को निखार सकता है-

ग्राम-नीलकंठपर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव पोया बता रहे हैं| जो लोग अपना जीवन घुमने में ऐसे ही गवा देते हैं| वे यदि सही से जीवन जिये| समय का उपयोग करें, तो उन्हें अपने शक्तियों का अहसास हो सकता है कि वे जीवन किसी से कमजोर नहीं है| किसी भी काम को करने में सक्षम हैं| व्यक्ति मेहनत कर अपनी अंदर की प्रतिभा को निखार सकता है| केवल जीवन को समझने की जरुरत है| उसके लिये लगातर काम करने की आवश्यकता है|

Posted on: May 02, 2019. Tags: CG JAGDEV POYA PRATAPPUR SONG STORY SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact : मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था, अब सीजीनेट साथियों के मदद से मिलने लगा है...

ग्राम-करचोला, पंचायत-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ) से लीलावती बता रही हैं | उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन दिया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 1 साल पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद जनवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रही हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| लीलावती@7771914166.

Posted on: Apr 16, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LILAWATI PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »