सरकार की सहयोग से और समाज के मदद से मिट सकेगा नक्सल समस्या...

ग्राम पंचायत-बोदेनार क्रमांक न.1 ब्लॉक बास्तानार जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से महरुराम पोडियामी सुखराम पोड़ीयामी और संपत मरकाम है, इनसे बात कर रहे हैं,, बाबूलाल नेट्टी जिसमे बस्तर नक्सल समस्या को लेकर चर्चा कर रहे है| नक्सल के बारे में कहना है| की सरकार अपना काम ईमानदारी व् स्थानीय सहमती के साथ अहिंसात्मक तरीके से करे तो कुछ हद तक समस्या में अंकुश लगाया जा सकता है|कही न कही बुरा होने पर नक्सलवादी पैदा होते है, सरकार अच्छा करेगा तो ख़त्म होंगे और अच्छा करेगा तो कभी पैदा नहीं होंगे| और पुरे देश या गाँव के लोग एक साथ समस्या का हल करने का प्रयास करे: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587098436.

Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG INFORMATION SUKHRAM PODIYAM

मेरे पास रहने को घर नहीं है, झोपड़ी में रहता हूँ, बरसात में बहुत समस्या होती है...

ग्राम पकलीपारा, पंचायत कोड़ेनार-3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी आयतु कुरामी बता रहे है कि आवास के लिए उन्होंने सरपंच व सचिव से बात की थी। उन्होंने कहा था कि आएगा लेकिन एक साल हो गया अभी तक नहीं मिला है। बरसात के दिनों में झोपड़ी में रहने में बहुत दिक्कत होती है, पानी टपकता है। उनका कहना है कि आवास बन जाता तो रहने में सुविधा होती। इसलिए सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए निवेदन कर रहे हैं कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके घर बनवाने में मदद करें: सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नम्बर@7999846246.

Posted on: Aug 26, 2021. Tags: AAYTU PODIYAMI AWAS YOJNA BASTANAR BASTAR BASTAR PROBLEM CG PROBLEM

50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, आज तक पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें...

ग्राम-सारकेगुडा पोड़यामीपारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रानू पोड़ीयामी बता रहे हैं कि 6 महीने पहले 50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, उनको आज तक उसका भत्ता नहीं मिला है। पूछने से कहते हैं कुछ दिन के बाद मिलेगा, लेकिन नहीं मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिये इस नम्बर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@8305195685. सरपंच@9770486826. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MONEY NREGA PROBLEM RAANU PODIYAMI WAGE WAGES

पुल नहीं होने के कारण आने जाने में समस्या हो रही है, कृपया पुल बनाने में मदद करें...

दीलिप पोडियाम ग्राम पंचायत-बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या है, बरसात के समय नदी में पानी भर जाता है, वहां के लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए पुल बनवाने की मांग कर रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें: सचिव@7587020974, संपर्क नंबर@9479220948, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.

Posted on: Aug 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM DEELIP PODIYAM PROBLEM PULIYA

पीड़ितों का रजिस्टर: ग्रामीणों ने गांव छोड़ाने कि धमकी देते है, डर से आना पड़ा...

ग्राम-अखोड़ी, जिला-नारायणपुर (छतीसगढ़) से पाड्की पोड़ीयाम पति बोद्दा पोयाम बता रहे हैं उनके गांव के ग्रामीणों ने गांव छोड़ाने कि धमकी देते है, फिर वे लोग डर से अपना गांव छोड़कर शांतिनगर नारायणपुर में आये हैं| उनके पिता 2006 को तबयात ख़राब के कारण ख़त्म हो गए| और उन्हें सरकार के तरफ से सरकारी नौकरी भी मिला हैं वर्तमान में कोई दिक्कत नही है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9302848069.

Posted on: Jul 29, 2021. Tags: 2006 CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PADAKI PODIYAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »