येदे होरी रे हाय गा मै तो होली खेले...होली गीत-

ग्राम-बरपटिया, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी अपने साथी हीरा के सांथ एक होली गीत सुना रहे हैं :
येदे होरी रे हाय गा मै तो होली खेले-
आजा रे पिरिया तोरे मंगनी-
घुमे तो काहे रोंजोदीना आबे रे-
कोना पंद्रह दीन, कोन कहे छव महीना में-
हाय गा कोन कहे, झनी आय...

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG DHANSAI MARAVI HOLI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : फटी एडियों को चिकना करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी की फटी एड़ियो को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | थुहा का दूध 25 ग्राम, अरंडी का बीज 25 ग्राम, सरसों का तेल 100 ग्राम, अरंडी का तेल 100 ग्राम और मधुमक्खी का मोम एकत्र कर लें| सबसे पहले अरंडी और सरसों के तेल को गर्म कर लें| उसके बाद अरंडी के बीज की गिरी डाले| अब उसे हल्के आंच में पकायें| जब सब जल जाये तो मधुमक्खी का मोम डालकर उबाले| उसके बाद ठण्डा कर लें, और छानकर सीसी में सुरक्षित रख लें| अंत में 10 ग्राम सेधा नमक को कपड़े से छानकर मिला लें | दवा का उपयोग करने से पहले एडी को साफ़ कर सुखा लें और दिन में दो बार सुबह-शाम लगाएं| इससे लाभ हो सकता है: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

उड़े अबीर उड़े गुलाल, हर चहेरा दिखे लाल...कविता-

कानपुर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई होली त्योहार पर एक कविता सुना रहे हैं :
उड़े अबीर उड़े गुलाल-
हर चहेरा दिखे लाल-
होली का कुछ ऐसा हो घुमान-
कि ख़ुशी के रंग में-
रंग जाए हर इंसान-
इस होली कुछ ऐसा हो यार-
कि ढोल की एक ताल पे...

Posted on: Mar 21, 2019. Tags: KANPUR KM BHAI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : थायराइड बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी हाइपर थायराइड का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हरी धनिया की पत्ती, सहजन जिसे मुनगा के नाम से भी जाना जाता है| मुलेठी, कला जीरी सभी को 10-10 ग्राम लेकर साफ़ कर पेस्ट बना लें| उसके बाद दो गिलास पानी में उबालें जब एक कप रह जाये, तब ठण्डा कर एक चुटकी काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर रख ले| उसके बाद एक कप सुबह खाली पेट और रात में सोते समय एक कप सेवन करें| तीन माह तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| बीमारी का जांच करा कर ही दवा का प्रयोग करें| साथ में कचनार का चूर्ण एक-एक चम्मच पानी के साथ दिन में दो बार सेवन कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 21, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

फागुन आता देखकर, उपवन हुआ निहाल...होली पर कविता-

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राकेश कुमार होली के त्योहार पर एक कविता सुना रहे हैं:
फागुन आता देखकर, उपवन हुआ निहाल-
अपने तन पर लेपता, केसर और गुलाल-
तन हो गया पलाश-सा, मन महुए का फूल-
फिर फगवा की धूम है, फिर रंगों की धूल-
मादक महुआ मंजरी, महका मंद समीर-
भँवरे झूमे फूल पर, मन हो गया अधीर...

Posted on: Mar 21, 2019. Tags: ANUPPUR MP POEM RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »