दिलो में जूनून है और जुबां पे इंकलाब...कविता-

कानपुर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई शहादत दिवस के अवसर पर एक कविता सुना रहे हैं:
दिलो में जूनून है और जुबां पे इंकलाब-
सलामी के लिये उमड़ा है, बदलो का ये सैलाब-
याद करके बलिदान तुम्हारा-
जश्न में डूबा है वतन सारा-
हर जुबां पे होगा इंकलाब का नारा...

Posted on: Mar 23, 2019. Tags: KANPUR KM BHAI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कब्ज हरण चूर्ण बनाने का घरेलू नुस्खा...

प्रयाग विहर, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज हरण चूर्ण बनाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जिनको इस तरह की समस्या हो वे बाल हर्रा 100 ग्राम, बहेरा 200 ग्राम, आंवला 300 ग्राम, सनाय की पत्ती 50 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम एकत्र कर लें | उसके बाद हर्रा, बहेरा, आंवला तीनो को कूट पीसकर चूर्ण बना लें| सनाय पत्ती को भी पीसकर चूर्ण बना लें| सब को 50 ग्राम घी में भुन लें, उसके बाद सेंधा नमक मिलाकर सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद पानी के साथ और रात को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| लगातार 21 दिन तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा नमक शक्कर का प्रयोग कम करें नशा न करे : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : माताओं में होने वाली दूध की कमी को दूर करने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहर, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी माताओं में होने वाली दूध की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| सतावर 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम, सफेद मुसली 100 ग्राम, काली मुसली 100 ग्राम लें | सभी को कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार एक गिलास दूध के साथ सुबह शाम सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| भोजन में तेल, मसाला, मिर्च, खटाई का प्रयोग कम करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मै दिव्यांग हूँ, मेरा नाम राशनकार्ड से निरस्त कर दिया गया है| आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...म

जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से सतीश बता रहे हैं| वे भेड़ाघाट वार्ड क्रमांक 2 में रहते हैं, दिव्यांग हैं| उनका नाम राशन कार्ड से निरस्त करा दिया गया है| जब वे अपना नाम राशन कार्ड में जुडवाने के लिये अधिकारी के पास आवेदन करते हैं तो उनको ये बोल कर टाल दिया जाता है कि तुम छात्रावास में रहते हो इसलिए नाम नहीं जोड़ा जाएगा | उनका कहना है कार्यालय में आवेदन स्वीकार किया जाता है लेकिन उस पर कार्य नहीं होता| इसलिए वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबर पर संपर्क कर नाम जुडवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7067396350.

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: JABALPUR MP PROBLEM RASHAN CARD SATISH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : डेंगू बुखार बीमारी को ठीक करने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहर, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी डेंगू बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गिलोय 50 ग्राम, नागरमोथा 50 ग्राम, चंदन 50 ग्राम, अडूसा की पत्ती 50 ग्राम, कुटा छाल 50 ग्राम, नीम की पत्ती 50 ग्राम सभी को साफ कर कूट पीसकर सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में 2 बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| ठण्डी और खट्टी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, मैदा, नमक, शक्कर का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »