शौचालय बने डेढ़ साल हो गया है, आज तक योजना का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम-ईमलीपारा, पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल वर्मा बता रहे हैं, उन्होंने अधिकारियों के कहने पर शौचालय का निर्माण अपने लागत से कराया है, जिसका आधा पैसा उन्हें मिल गया है और आधा पैसा नहीं मिला है, सरपंच सचिव के पास आवेदन करने पर बोलते हैं अभी पैसा नहीं आ रहा है आने पर मिलेगा, शौचालय बने डेढ़ साल हो चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें योजना का पैसा नहीं मिला, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर योजना का पैसा दिलाने में मदद करें : बसंतलाल वर्मा@9516513961, सरपंच@8462997411, सचिव@8966840858, CEO@9926192534.
Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BASANTLAL CG PROBLEM SONG SURAJPUR TOILET VARMA VICTIMS REGISTER
शिकायत करने पर पुलिस अधिकारी कार्यवाही करने की जगह पीडित को ही प्रताड़ित कर रहे हैं...
ग्राम-जीगन, थाना-कुरावली, जिला-मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) से मुनेद्र कुमार बता रहे हैं, उनके गांव के कुछ दबंगों ने मिलकर उनको मारा, घर में आग लगा दिया और उनकी पत्नी के सांथ छेड़-छाड़ किया, जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास की, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में भी गुहार लगाई है लेकिन किसी ने मदद नही की, तब उन्होंने सीजीनेट में रिकार्ड किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर कारवाही करने बजाय पीड़ित को ही धमकाया, डराया इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर आरोपी पर उचित कार्यवाही कराने में मदद करें: कलेक्टर@9454417511, SP@9454400295, मुख्यमंत्री@05222239990, थाना इंचार्ज@9454403924. संपर्क नंबर@7830300322, 6396493574.
Posted on: Sep 20, 2018. Tags: MAINPURI MUNENDRA KUMAR POLICE SONG UTTAR PRADESH VICTIMS REGISTER
तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया...देशभक्ति गीत
ग्राम-अलका, पोस्ट+थाना-चलगली, विकासखण्ड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप कुमार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया-
सूत-सूत के पाव पखारो सुन मोर धरती माँ-
तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया-
तोला उठ सूत के बखान करो रे मोर शिव गुरु-
तोला बंदत हो दिन रात जय होये तोर-
तोला बंदत हो दिन रात मोर धरती मईया...
Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BALRAMPUR CG CHHATTISGARHI DILEEP KUMAR PATRIOTIC SONG VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR
चित्रकार व अच्छे और बुरे व्यक्ति की कहानी-
एक चित्रकार चित्र बनाने के लिए एक अच्छे व्यक्ति की तलाश में भटक रहा था, आखिरकार उसे वह व्यक्ति मिल गया, उसने व्यक्ति का एक सुंदर चित्र बनाया और उसे बाजार में बेचा, जो बहुत अच्छे दाम में बिका, फिर उसने एक बहुत खराब व्यक्ति का चित्र बनाने का सोचा और तलाश कर उसका भी चित्र बनाया, उसे भी बेचा और वह चित्र भी अच्छे दाम में बिका, उसके बाद वह बुरा व्यक्ति चित्रकार के पास पहुंचा और पूछा मेरा चित्र क्यों बनाते हो, मै बुरा हूँ, तब चित्रकार के पूछने पर व्यक्ति जवाब दिया मै बचपन में अच्छा था, लेकिन बड़ा होकर बुरी संगति में रहकर बुरा हो गया इससे यह सीख मिलती है हमें अच्छी संगति करनी चाहिए :
दुर्गेश पटेल@7509265773.
Posted on: Sep 19, 2018. Tags: CG DURGESH PATEL SONG STORY SURAJPUR VICTIMS REGISTER
मेन रोड के किनारे, बस स्टैंड के करीब शराब की भट्टी, आवेदन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती...
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं, जैतहरी से पेंड्रारोड और अनूपपुर का जो मेन रोड है, डबल रोड बना है, पर मेन रोड के किनारे 10 से 20 मीटर की दूरी पर अंग्रेजी शराब की भट्टी कई वर्षो से चल रही है, 150 मीटर की दूरी पर बस स्टैंड है, प्रतिदिन लोगो की भीड़ रहती है, इसलिए वहां शराब की भट्टी नही होनी चाहिए, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर महोदय के पास 11-09-2018 को जन सुनवाई में आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9753725459, SDO@9406518295. संपर्क नंबर@9522385087.
