फूल हर फुलावत है, पंजा हर पचकावत है रे...गीत-

भगतपारा, ग्राम पंचायत-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी हाल में चल रही विकास यात्रा और चुनाव राजनीति पर एक गीत सुना रहे हैं :
फूल हर फुलावत है, पंजा हर पचकावत है रे-
अऊ जित जाथे तो झापड़ ला दिखावत रथे गा-
हमर बोट ले जीत जाथे गा, तब आदिवासी ला झापड़ ला दिखावत रथे गा-
गाँव-गाँव समस्या हवे, आवेदन निवेदन हमन देवत रथी गा-
हमर शिकायत हर कहूँ तो सुनवाई नई होवत हवे गा-
गली-गली, गाँव-गाँव विकास यात्रा चलावत हवे गा...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

मेरे परमेश्वर तू ही, कैसे जपूं नाम तेरा...भजन-

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन सुना रही हैं :
मेरे परमेश्वर तू ही, कैसे जपूं नाम तेरा-
काहे की धरती, काहे की अम्बर, काहेन के संसार-
दया की धरती, धरम का अम्बर, स्वार्थ का संसार-
काहे की नईया, कौन है खेवईया-
कैसे के लागब पार, कैसे जपूं नाम तेरा-
काठे की नईया प्रभु हैं खेवईया-
धरम से लगाब पार कईसे जपो नाम तेरा...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: ANUPPUR BHAJAN MANDAKNI MISHRA MP RELIGION SONG VICTIMS REGISTER

ऐ मोला भले ठगे अनबोलनी, ऐ मोला भले ठगे मिठलबरी...छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक गीत सुना रहे हैं :
ऐ मोला भले ठगे अनबोलनी, ऐ मोला भले ठगे मिठलबरी-
अरे मया देहों कहके मोला भले ठगे-
मर मर के जियत रईथो, बन के जिंदा लासे-
मोर सपना मा तोर सुरता हा आके बड़ा रोवथे ओ-
बईहा बरन कस लागत रहिथे, मनहा कस जाथे ओ-
आही कहिके देखत रईथो, बईठे तोर आस मा-
मोर करम मा तै नही रहे तबे तो छुट गए सांथ ओ...

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CHHATTISGARHI MP SONG VICTIMS REGISTER

भाई सुनो बहन सुनो, गरीब दुखी सब सुनो...समूह गीत-

ग्राम पंचायत-करौटी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुमित्रा औ

ऋतू सिंह एक समूह गीत सुना रहे हैं : गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे- सूरज चाँद सितारे चलो सांथ हमारे- सांथ चले तो बहना हिम्मत आवे- डर गए बेईमान सारे चलो सांथ हमारे

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG SONG SUMITRA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कक्ष निर्माण हुए कई साल हो गये लेकिन आज तक दूसरा किस्त नहीं आया...

ग्राम पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल वर्मा, राजकुमार वर्मा , रामलाल बैस, धरम दास वैस, सियाराम वैस और अमर सिंह बता रहे हैं, उन्होंने विद्यालय में हेडमास्टर कक्ष का निर्माण कराया है, जिसके लिये पहला किस्त 1 लाख 37 हजार रूपए मिला था, लेकिन दूसरा किस्त आज तक नहीं मिला, निर्माण कार्य 2015 में पूरा हो चुका है, किस्त नहीं मिलने के कारण आज भी मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं हो पाया है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं बजट नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर दूसरा किस्त दिलाने में मदद करें : सरपंच@8462997411. (सियाराम वैस) संपर्क नंबर@9669593766.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BASANTLAL CG PROBLEM SONG SURAJPUR VAIS VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »