शौचालय अधूरा होने से बच्चो को बाहर शौच के लिये जाना पड़ता है...
ग्राम-बैलापाड़, पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अतिथि शिक्षक जगदेव गावड़े बता रहे हैं कि स्कूल में जो शौचालय बना है वो अधूरा है जिसके कारण बच्चों को शौच के लिये बाहर नदी, नाला में जाना पड़ता है, स्कूल के शिक्षक श्री केसरी नंदन द्वारा 8 माह पहले शौचालय बनवाना शुरू किया गया था, उन्होंने शौचालय पूरा कराने के लिये आवेदन किये हैं लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय को पूरा कराने में मदद करें: सचिव@7588499033, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर/ जगदेव गावड़े@7828540759.
Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पिंजरे के तोते से बोली, छत पर बैठी मैना...कविता-
ग्राम-चांदागाव, तहसील-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश एक कविता सुना रहे हैं:
पिंजरे के तोते से बोली, छत पर बैठी मैना-
बड़े मजे से तुम रहते हो, बोलों सच है ना-
बैठे-बैठे मिल जाता है, भाती भाती के व्यंजन-
कास मुझे भी मिल पाता ये पिंजरे का जीवन-
जल और भोजन की तलास डो चार पल्ले पड़ते तो-
उस पर हरदम चिड़िया का डर रहता – वन में तोता बोला अगर सुख है पिंजरे में...
Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG NAGMANI NARAYANPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER
ईमली बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं किसान...
ग्राम-ओंगनार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) जयराम पोटाई बता रहे हैं, वे इमली को अमट बनाकर खाते हैं और इमली को बेचने का काम करते हैं वे 16 रुपये किलो इमली बेचते हैं, किसी वर्ष अधिक तो किसी वर्ष कम उपज होता है, वे साल में लगभग 10 क्विंटल ईमली बेच लेते हैं, मार्च के महीने इमली को तोड़ने का काम होता है, ये उनके जीविका का साधन है, साथ ही गर्मी को कम करने में भी इसका उपयोग करते हैं, इसको स्टोर कर रखने से बाद में भी उपयोग किया जा सकता है, इसके अलावा भोजन में सब्जी को खट्टा बनाने में काम आता है इमली|
Posted on: Feb 05, 2020. Tags: BABULAL NETI CG NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड निरस्त होने से एक साल से राशन नहीं मिल रहा है, सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम-ओगनार, पंचायत-चांदागाव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से विजय बता रहे हैं की एक वर्ष से उनका राशन कार्ड बंद है, राशन कार्ड बंद होने से उन्हें दिक्कत होती है, राशन ख़रीदना पड़ता है, इसकी शिकायत उन्होंने सरपंच सचिव के पास किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिक से अधिक अधिकारियों से बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करे : संपर्क नंबर/पांडू राम वड्डे@6383115106. सचिव@7722973930, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SANBATI DUGGA
वतन वालो वतन न बेच देना...गीत-
ग्राम पंचायत-कोरेंडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम एक गीत सुना रही हैं:
वतन वालो वतन न बेच देना-
शहीदों ने जान दिया वतन के वास्ते-
वतन वालो वतन न बेच देना-
दोस्तों-साथियों हम चले देश चले-
अपना दिल अपना जान ताकि जीता रहे हिन्दू सिता-
दोस्तों से मिलो, दोस्तों की तरह...
