जो पहना हथकड़ी, उसे पड़ा छड़ी-छड़ी...व्यंग रचना-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक व्यंग रचना सुना रहे हैं:
जो पहना हथकड़ी, उसे पड़ा छड़ी-छड़ी-
देश के खातिर शूरवीरो में आपत पड़ी-
अंग्रेजो से लोहा लेने, पड़ी उन्हें कई छड़ी-
अब पाकिस्तान की बारी, उसे पड़ चुकी कई छड़ी-
फिर भी न सुधरे पाकिस्तान, तुझे मूकी खानी पड़ी...
Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER WYANG RACHANA
पैसा पास होता तो चार चने लाते, चार में से एक चना तोते को खिलाते...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी बच्चो से एक कविता सुन रहे हैं:
पैसा पास होता तो चार चने लाते-
चार में से एक चना तोते को खिलाते-
तोते को खिलाते तो वो टाँय-टाँय करता-
टाँय-टाँय करता तो बड़ा मजा आता-
पैसा पास होता तो चार चने लाते
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
श्रद्धा और विश्वास, भूख और प्यास...रचना-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक छत्तीसगढ़ी रचना सुना रहे हैं:
श्रद्धा और विश्वास, भूख और प्यास-
तन अऊ मन, जीवन अउ मरन-
जस अउ अबजस, भोर अउ सांझ-
जय जवान जय किसान-
हर क्षण हवे खास-
रंग रूप के खातिर होगे, हर जगह ब्यूटी पार्लर आज...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: CG RACHANA RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
दूसरो का बुरा करने से खुद को नुकसान हो सकता है...कहानी-
एक बार ब्रम्हा जी ने सभी को अपना-अपना घर बनाने का तरीका बताने को एक सभा बुलाया| चिडियों में केवल उढेला पक्षी सभा में शामिल हुआ| उसने घर बनाने के तरीका जाना| सभा समाप्त करते समय ब्रम्हा जी ने कहा जो नहीं आ पाये हैं| उन्हें आप लोग बता देना| सभी ने अपने समुदाय को घर बनाने का तरीका बताया| लेकिन उढेला पक्षी ने पक्षियों को गलत तरीके से घर बनाने का तरीका बताया| जिसके कारण सभी बारिस में भीगते रहे और उढेला पक्षी आराम से जीवन व्यतीत कर रहा था| उसी दौरान ब्रम्हा जी के मन में आया| चलकर देखा जाय| तो देखा कि केवल उढेला पक्षी का घर ठीक था| बाकि सभी का घर गलत तरीके से बना था| ये सब देखकर उन्होंने उसे श्राप दिया कि जिस तरह सभी भीग रहे हैं| उसी तरह बारिस के समय तेरा भी घर गिर जाएगा| इस कहानी से सीख मिलती है दूसरो का बुरा नहीं करना चाहिए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है| कन्हैयालाल पड़ियारी@9981622548.
Posted on: Mar 16, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER
ये दे जिंदगी के नई आय ठिकाना ठिकाना गा संगी...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
ये दे जिंदगी के नई आय ठिकाना ठिकाना गा संगी-
अनी बानी के रोग आगे-
मुश्किल होगे जीना गा संगी-
ये दे आनी बानी के रोग आगे-
खार-खार मा खोजे ला संगी, किसिम-किसिम के खाना...
