बाउंड्री वाल के लिये कई बार आवेदन किया, कोई सुनवाई नहीं होती हैं...कृपया मदद करे-

>ग्राम-जुडवनिया, पंचायत-उमझर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हिरासाय पण्डो और जवाहिरलाल वैस बता रहे हैं कि उनके स्कूल में बाऊंड्री वाल की समस्या है, बाऊंड्री वाल नहीं होने से बच्चे सड़क में खेलते हैं और पौधे लगाते हैं तो पशु खा जाते हैं, 2010 के पहले से ये समस्या है, इसलिये उन्होंने अपनी बात को ग्राम पंचायत और ग्राम सुराज में रखा लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई, अधिकारियों का कहना है अभी बजट नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें :

सरपंच@76403642227, सचिव@7697977887, शिक्षा विभाग@9754633859, कलेक्टर@982644337, CEO@9926192534. जवाहर लाल(संपर्क नंबर)@9575829510.

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: ) CG HIRASAY PANDO PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

अधिकारी लिखकर ले जाते हैं लेकिन कोई काम नहीं होता है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-कुबेरपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामाधार बता रहे हैं कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा हैं उम्र 60 वर्ष हो चुकी है, पेंशन के लिये उन्होंने आवेदन किया, अधिकारी लिखकर ले जाते हैं और कहते हैं काम हो जायेगा लेकिन कोई काम नहीं होता है इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें :

जनपद CEO@9926192534, सरपंच@7610365077, सचिव@9977232482, जिला CEO@9977407788. संपर्क नंबर@7059386033.

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: AGE CG OLD PROBEM RAMADHAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

काम किये सालभर से ज्यादा हो गया है आज तक हमें मजदूरी का पैसा नहीं मिला.

ग्राम पंचायत-कांतीपुर, तहसील, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फुलकुंवर, मानमती, हनकनिया और पतिकुमार बता रहे हैं कि उन्होंने कुआ और बावड़ी निर्माण जैसे अलग-अलग काम किया है, जिसका पैसा आज तक नहीं मिला, सालभर से ज्याद हो चुके हैं, लेकिन मजदूरी भुगतान नहीं हुआ, इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी भुगतान कराने में मदद करें : सरपंच@7058866588, सचिव@9009621369, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377, विकासखण्ड अधिकारी@9754633859. संपर्क नंबर रामनरायण@7610148242.

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: ) CG FOOLKUNVAR PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

आना मेरे गाँव तुम्हे मै दूँगी फूल कन्हेर के...कविता-

म पंचायत-सिलफिली, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रिया सिंह एक कविता सुना रही हैं :

आना मेरे गाँव तुम्हे मै दूँगी फूल कन्हेर के- कुछ कच्चे कुछ पक्के घर हैं, एक पुराना ताल है- सड़क बनेगी सुनती हूँ, इस कारण मेरी शान है- छत पे आना टीले ऊपर, कई पेड़ हैं बेर के- बाबा ने था पेड़ लगाया बापू ने फल खाये हैं- भाई कैसे उसे काटने को रहते ललचाये हैं...

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: CG POEM PRIYA SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

लहू देकर की है जिसने गोंडवाना की हिफाजत...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना-
रोशनी होगी चिंगारो को जलाये रखना-
लहू देकर की है जिसने गोंडवाना की आजाद-
लहू देकर की है जिसने गोंडवाना की हिफाजत-
उस वीरांगना के दिखाये मार्ग पर जरुर चलना होगा...

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: CG GONDWANA KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »