बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं:
फूलो का राजा कहा जाता है- गुलाब का फूल
फूलो की रानी कहा जाता है – चमेली
फलो का राजा कहा जाता है – आम
अनाज का राजा कहा जाता है – गेहूं
सब्जी का राजा कहा जाता है – आलू
मसालों की रानी कहा जाता है – इलायची...(AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: EDUCATION PRAKSH MINA RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER

पारा में पानी की समस्या है, साल भर से आवेदन दे रहे हैं सुनवाई नहीं हो रही है...

बिंजली पारा, पंचायत-नेतानार, ब्लाक-जगदलपुर, थाना-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मानसिंह बता रहे हैं, उनके गाँव में रोड और पानी की समस्या है, छोटा पारा में 10 मकान है, वहां पानी की समस्या है लोग एक किलोमीटर दूर बोरिंग से पानी लाते हैं, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हुई है, समस्या बनी हुई है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि पारा में पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8815883734. संपर्क नंबर@6205435548. (171773) (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

तोर से बिछड़ के माय, होय गईलो तोर से दूरी दूर...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
तोर से बिछड़ के माय-
होय गईलो तोर से दूरी दूर-
अब पछ्ताथो मै प्रभु-
क्षमा करी दे दया करी दे-
मै पापी मनवा के-
तोर से बिछड़ के माय-
होय गईलो तोर से दूरी दूर... (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्वस्थ रहने के उपाय...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गीत के माध्यम से स्वस्थ रहने का उपाय बता रहे हैं:
निम्न पानी जो पिये, हर्र भूंज के खाये-
दूध बेयारी जो करे तो पागल बेद न जाये...
इसका अर्थ है दिन में सुबह उठकर पानी जो पीता है वो कई रोगों से मुक्त रहता है, हरण को भूनकर खाना स्वस्थ के लिये लाभदायक है, देर रात में भोजन नहीं करना चाहिये, दूध पीकर सो जाना चाहिये| (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER

पवित्र आत्मा मोर सहारा...गीत-

ग्राम-सुरेशपुर, ठेलूपारा, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से शशिकला तिग्गा एक गीत सुना रही हैं:
पवित्र आत्मा मोर सहारा-
आत्मा देले मोके समर्थ बेला-
जीवन देले मोके आशीष देला-
पवित्र आत्मा मोर सहारा-
आत्मा देले मोके समर्थ बेला-
जीवन देले मोके आशीष देला... (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: CG JASHPUR SHASHIKALA TIGGA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »