आवास पारा से नदी तक कच्ची सड़क है, बारिश में कीचड़ हो जाता है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...
आवास पारा, ग्राम पंचायत-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से संतराम और सियाराम बता रहे हैं| आवास पारा से नदी तक कच्ची सड़क है| जिससे बारिश में कीचड़ हो जाता है| उनका कहना सीसी रोड बन जाये तो समस्या हल हो जायेगी| इस संबंध में उन्होंने पंचायत में आवेदन किया| 5 साल हो चुके है| लेकिन उस विषय पर अभी तक कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर आवास पारा से नदी तक सीसी सड़क बनवाने में मदद करें :पंच@6261593304. संपर्क नंबर@8319578112.
Posted on: May 30, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
गांव में सड़क नहीं है, पुल नहीं बना है, बारिश के दिनों में दिक्कत होती है...कृपया मदद करें-
ग्राम-मधुगुर, चिंतुर मंडल, पंचायत-कल्लेर, जिला-गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से पंदुरुम जगदीश बता रहे हैं| उनके गांव में सड़क की समस्या है| पुल भी नहीं बना है| बारिश के दिनों में पानी भर जाता है| लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : AE@7995227380. संपर्क नंबर@7287079684.
Posted on: May 29, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH GODAVARI PANDURUM JAGDESH ROAD PROBLEM
4 महीने पूर्व आंगनवाड़ी निर्माण में काम किया था, आज तक पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम-बैगापारा, पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सालिकराम बघेल बता रहे हैं| उन्होंने आंगनवाड़ी निर्माण में 4 दिन काम किया था| उसके बाद काम बंद करा दिया गया था| चार महीने हो चुके हैं| आज तक उन्हें काम का पैसा नहीं मिला है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@7898959990, संपर्क नंबर@9691678047.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
5 महीने पूर्व आंगनवाड़ी का निर्माण शुरू हुआ था, काम पूरा नहीं हुआ...मदद की अपील-
बैगा पारा, ग्राम पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार धुर्वे, सालिक बघेल, तीरथ धुर्वे और सुनील कुमार धुर्वे बता रहे हैं| गाँव में 5 महीने पहले मिनी आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन आज तक काम पूरा नहीं हुआ| भवन नहीं होने के कारण एक वर्ष से किराये के माकान में आंगनवाड़ी का संचालन किया जा रहा है| अधिकरी 5 महीने पूर्व काम शुरू कर भूल गये हैं| भवन अधूरा पड़ा है| इसलिये ग्रामवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर भवन निर्माण का कार्य पूरा कराने में मदद करें : सरपंच@7898959990. संपर्क नंबर@6261889088.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI OK PANDARIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे वार्ड में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या है| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| कई साल से आवेदन दे रहे हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@8120171919, सरपंच@7987796026. कैलास सिंह पोया@7970041518.
